फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three hodpital seald

पंजीकरण के बिना संचालित किए जा रहे गोरखपुर के तीन निजी अस्पताल सील

Sat, 14 Dec 2019 11:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
three hodpital seald
अस्पताल पर सील लगाते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
पंजीकरण के बिना संचालित किए जा रहे एमकेसी सेवा संस्थान एंड सिया मैटरनिटी सेंटर मोगलहा, हरमैन हॉस्पिटल झुंगिया बाजार और प्रियांशु हॉस्पिटल भटहट को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सील कर दिया। अस्पतालों के संचालकों को नोटिस भी जारी किया गया है। इन अस्पतालाें में काम करने वाले पंजीकृत चिकित्सकोें को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी के अनुसार, शहर में कई नर्सिंग होम और निजी अस्पताल बिना पंजीकरण चलाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर शनिवार को एसीएमओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय, एसीएमओ डॉ. एसके पांडेय के नेतृत्व में केके श्रीवास्तव, पीके श्रीवास्तव, मृत्युंजय पांडेय और अनिल तिवारी की टीम गठित कर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


टीम सबसे पहले मोगलहा स्थित एमकेसी सेवा संस्थान एंड सिया मैटरनिटी सेंटर पहुंची। यहां कई मरीजों की सर्जरी हुई थी। यहां टीम को स्टाफ के नाम पर स्वीपर और वार्ड बॉय मिले। यह लोग न तो संचालक के बारे में कुछ बता सके और न ही पंजीकरण संबंधी कोई रिकॉर्ड दे सके। टीम ने अस्पताल को सील कर दिया और भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम झुंगिया बाजार स्थित हरमैन हॉस्पिटल पहुंची। यहां भी टीम को कोई डॉक्टर, पैरा मेडिकल या प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद नहीं मिला। मौके पर मौजूद कर्मचारी अस्पताल के पंजीकरण के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे सके। टीम ने इसे भी सील कर दिया। टीम बांस रोड भटहट स्थित प्रियांशु हॉस्पिटल पहुंची। यहां टीम को कुछ पंफ्लेट मिले जिस पर अल्ट्रासाउंड किए जाने की सूचना छपी थी, लेकिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं मिली। इस अस्पताल में भी कोई डॉक्टर या प्रशिक्षित स्टाफ नहीं मिला। इस अस्पताल को भी सील किया गया।


इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी का कहना है कि बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे तीन अस्पतालों को सील किया गया है। इन तीनों ही अस्पतालों मेें एमडी, एमएस आदि विशेषज्ञ चिकित्सकों के नाम डॉक्टरों के पैनल के रूप में दर्ज थे। इन डॉक्टरों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed