{"_id":"5d31867a8ebc3e6cf60c7ab4","slug":"three-girls-died-due-to-drowning-in-drain-at-sant-kabirnagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: बरसाती नाले में डूबने से तीन बच्चियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: बरसाती नाले में डूबने से तीन बच्चियों की मौत
Fri, 19 Jul 2019 02:29 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:29 PM IST
सार
- दुधारा थाना क्षेत्र के गांव परसोहिया का मामला
विज्ञापन
परेशान परिजन और मौके पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सन्तकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के पजराभीरी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव परसोहिया में शुक्रवार को तीन बच्चियों की बरसाती नाले में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
परसोहिया निवासी 10 वर्षीया सुमन व प्रीति तथा 12 वर्षीया नरमासी शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे गांव से कुछ दूर स्थित नाले के किनारे बकरी चराने गईं थीं। वहीं नाले में नहाने लगीं। इस दौरान तीनों बच्चियां डूबने लगीं।
विज्ञापन
किनारे मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक तीनों बच्चियां डूब चुकी थीं। लोगों ने तीनों बच्चियों का शव बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर दुधारा पुलिस भी गांव पहुंच गई।
विज्ञापन