फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three condidate fill nomination form in last day

अंतिम दिन तीन लोगों ने भरा पर्चा

Tue, 16 Feb 2016 01:37 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के नामांकन की अंतिम तारीख 15 फरवरी थी। इस दिन तीन लोगाें ने पर्चा दाखिल किया। इनमें सपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में सीपी चंद, बसपा प्रत्याशी के रूप में लाल अमीन खान और निर्दल कालीशंकर शामिल थे।
विज्ञापन


सीपी चंद ने दो सेटों में नामांकन किया। नामांकन प्रक्रिया के बीच वह समर्थकाें के साथ लखनऊ से सीधे डीएम कोर्ट में पहुंचे। मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं। मुख्यमंत्री ने उन पर भरोसा किया है। वह चुनाव जीत कर अपनी विश्वसनीयता साबित करेंगे। समाजवादी पार्टी ने समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। इस नाते समाज के हर तबके का उन्हें समर्थन मिलेगा। मात्र एक घंटे की सूचना पर ये जो भीड़ जुटी है, उनमें अधिकतर मतदाता हैं। उनके साथ पूर्व प्रमुख आरती चंद, जेष्ठ प्रमुख बैजनाथ सिंह, पार्षद हाजी शकील, विंध्यवासिनी जायसवाल, प्रधान देवेंद्र पांडेय, पार्षद मनीष सिंह, पूर्व प्रमुख अरुण चंद आदि थे।
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी लाल अमीन खान ने भी दो सेटों में पर्चा दाखिल किया। नामांकन से पहले सपा कार्यालय पर बसपा नेता एकत्रित हुए। इनमें विधायक जीएम सिंह, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, आफताब आलम, राजकुमार, जर्नादन चौधरी, लाल जी भारती, बृजेश कुमार, श्रीराम बाबू, दिग्विजयनाथ, नंदू प्रसाद, मिठाई लाल आदि शामिल थे। इस अवसर पर लाल अमीन खान ने कहा कि सपा की अराजकता से हर आदमी परेशान है। जिस तरह से इस बार ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हुआ, वैसा कभी नहीं हुआ था। हालांकि वे इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए कि बसपा शासन में भी जिले में 10 ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुने गए थे। अध्यक्ष का चुनाव भी र्निविरोध हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सपा के पूर्व प्रवक्ता कालीशंकर ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने के बाद कहा कि वह पंचायत प्रतिनिधियों के हक के लिए चुनाव मैदान में हैं। उनको भी सांसद विधायक की तरह से अधिकार और पेंशन, वेतन भत्ता दिलाकर रहेंगे। अब तक उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं था। वह उनकी लड़ाई लड़ने के लिए आगे आए हैं। संघर्ष ही उनकी पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed