फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three arrest to make duplicate vegetable oil

बैल कोल्हू ब्रांड का लेबल लगाकर बाजार में करते थे नकली तेल की सप्लाई

Thu, 28 Jul 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Thu, 28 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
three arrest to make duplicate vegetable oil
नकली तेल के साथ पकड़े गए लाोग
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जामिया नगर में बैल कोल्हू ब्रांड के नाम पर सरसों का नकली तेल बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर इसका भंडाफोड़ किया। जिस मकान में यह गोरखधंधा चल रहा था, वहां से पुलिस ने नकली तेल, खाली बोतलें और कंपनी का लेबल बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस धंधे में जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जामिया नगर स्थित एक मकान में नकली तेल बनाने का काम काफी दिनों से चल रहा था। इसके बारे में मुखबिर से सूचना मिलने पर मंगलवार की देर रात गोरखनाथ पुलिस ने वहां छापा मार दिया। मौके से तीन लोग गिरफ्तार किए गए। इनमें चौरी चौरा के बाबू सोनबरसा निवासी मोहम्मद खलील, दक्षिणी कोतवाली के रुदलपुर हुमायूंपुर निवासी शोएब और चौरहिया, गोला निवासी विवेक गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कमल ज्योति ब्रांड एडिबल वेजिटेबल ऑयल की शीशी पर बैल कोल्हू कच्ची घानी का लेबल चिपकाकर तेल की सप्लाई करते थे। छापेमारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई सुनील मौर्या, एसआई प्रमोद सिंह, सिपाही रमेंद्र विक्रम सिंह, राजीव यादव, निसार अहमद, मोहसिन खान व ड्राइवर प्रकाश सिंह शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामदगी जो हुई
पुलिस ने दबिश के दौरान मौके से 44 गत्ता नकली तेल, 505 छोटी बोतलें बरामद कीं। इनमें 11 गत्ते कमल ज्योति ब्रांड के और बाकी बैल कोल्हू के थे। साथ ही कोमल व बैल कोल्हू के क्रमश: 12 व 20 खाली गत्ते और छह हजार रुपये भी बरामद किए गए।


पहले भी पकड़ा जा चुका है यह गोरखधंधा
शहर में नकली तेल का गोरखधंधा पहले भी कई बार पकड़ा जा चुका है। पिछले साल दीपावली से पहले तिवारीपुर पुलिस ने छापेमारी कर नकली सरसों और तिल के तेल के कारोबार का भंडाफोड़ किया था। कारोबारी वेजिटेबल आयल में केमिकल और एसेंस डालकर सरसों और तिल का तेल तैयार करते थे। पुलिस के अनुसार साहबगंज मंडी नकली तेल के कारोबार का बड़ा केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed