फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Theft in retired DIG house 

सेवानिवृत्त डीआईजी के घर चोरी, बाइक समेत एक लाख का माल उड़ाया

Sun, 27 Oct 2019 10:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Oct 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Theft in retired DIG house 
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत्त डीआईजी जी पी कन्नौजिया के धनघटा स्थित आवास में शुक्रवार की रात चोर ताला तोड़ कर बाइक, कलर टीवी समेत एक लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह जब उनका नौकर मकान का ताला टूटा देखा तो शोर मचाया जिस पर पुलिस समेत तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। डीआईजी के भाई की तहरीर पर पुलिस अज्ञात चोरों के विरुद्घ केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के रामपुर दक्षिणी गांव निवासी घोल्लर प्रसाद कन्नौजिया पुलिस विभाग में डीआईजी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद शनिचरा मार्ग पर धनघटा में आवास का निर्माण कराकर कभी कभार यहां आकर रहते हैं। इस समय वह लखनऊ में सपरिवार निवास कर रहे हैं। उनके आवास की देखभाल रामशंकर नामक नौकर करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह जब रामशंकर डीआईजी के आवास पर गया तो गेट का ताला टूटा देख चौंक गया। रामशंकर ने बताया कि चोर कमरे में रखी गई बाइक, कलर टी वी, इनर्वटर, बैट्री, 18 साड़ी, बर्तन, टिल्लू पंप, घड़ी समेत अन्य सामान उठा ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed