{"_id":"5d30ce628ebc3e6cf60c7a33","slug":"theef-gorakhpur-news-gkp3143776186","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की चार बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की चार बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
गुलरिहा थाने में पकड़ी गई चोरी की बाइक के साथ आरोपी युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की चार बाइकों के साथ युवक गिरफ्तार
गुलरिहा (गोरखपुर)। मेडिकल कॉलेज परिसर से वाहन चोरी करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके पास से चोरी की चार बाइक बरामद कीं। आरोपी को चेकिंग के दौरान मुगलहा मुगलहा पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि अपने दोस्त शमशाद के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। शमशाद चोरी के एक मामले में गोरखपुर जेल में बंद है।
पकड़े गए युवक की पहचान कोतवाली के मियां बाजार निवासी राजू कुरैसी के रूप में हुई है। वह गुलरिहा के सेमरा नंबर एक में किराए पर कमरा लेकर रहता था। इंस्पेक्टर गुलरिहा मनोज राय ने बताया कि राजू की निशानदेही पर पल्सर, होंडा साइन, हीरो पैशन और हीरो होंडा स्पेलंडर बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर के साथ चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज गौरव कन्नौजिया, सिपाही वीरेंद्र प्रताप, नत्थू शर्मा, अजय प्रताप चौधरी, आजाद अली शामिल थे।