'वायु' का असर: गोरखपुर से दो ट्रेनें आज व 19 को रहेंगी निरस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न रेलखंडों पर आरक्षित समपार फाटकों को समाप्त किए जाने के लिए होने वाले कार्य के चलते ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 14 एवं 19 जून को (55072/55071) गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर एवं (55042/55079) गोरखपुर-बेतिया-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त कर दी गई है। जबकि 14 जून को (15273) रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस रक्सौल में 120 मिनट तथा 19 जून को 160 मिनट रिशिडयूल कर चलाई जाएगी।
साइक्लोन के चलते पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निरस्त
गुजरात में संभावित साइक्लोन को देखते हुए रेल प्रशासन ने पोरबंदर-मुजफ्फरपुर का संचालन निरस्त कर दिया है। 13 जून को पोरबंदर से चलने वाली (19269) पोरबन्दर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस तथा 16 जून को मुजफ्फरपुर से चलने वाली (19270) मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस का संचालन निरस्त किया गया है।
मनवर संगम एक्सप्रेस 18 तक निरस्त
उत्तर रेलवे के फैजाबाद स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग का कार्य के चलते रेल प्रशासन ने 14 से 18 जून तक (14231/14232) प्रयागघाट-बस्ती-प्रयागघाट मनवर संगम एक्सप्रेस एवं 19 जून को (15058) आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया है। इसके अलावा 18 जून को गोरखपुर से चलने वाली (15023) गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या-फैजाबाद-बाराबंकी-लखनऊ के स्थान पर बदले मार्ग अयोध्या-शाहगंज-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। 17 जून को जयपुर से चलने वाली (19709) जयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग लखनऊ-फैजाबाद-मनकापुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद-शाहगंज-अयोध्या के रास्ते चलाई जाएगी।
अतिरिक्त कोच से वेटिंग टिकट होगा कन्फर्म
यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में 15 जून को गोरखपुर से, 17 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, पूर्वांचल एक्सप्रेस में 15 जून को गोरखपुर से, 16 जून को कोलकाता से, छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस में 15 जून को छपरा से, 16 जून को दिल्ली से, कृषक एक्सप्रेस में 14 जून को लखनऊ से, 15 जून को वाराणसी सिटी से, लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में 14 जून को लखनऊ से तथा 14 एवं 15 जून को छपरा से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
गोरखपुर से लखनऊ के बीच बिछेंगी वजनदार पटरियां
पूर्वोत्तर रेलवे की गोरखपुर से लखनऊ के बीच की पटरियां बदली जाएंगी। पहले की तुलना में अब ज्यादा वजनदार पटरी बिछाई जाएंगी। इससे ट्रेनों की गति बढ़ाने में तो मदद मिलेगी ही, ट्रेनों के बेपटरी होने की घटना पर भी अंकुश लगेगा। साथ ही ठंड में पटरियां चटकने से भी बचेंगी। गोरखपुर से लखनऊ तक की पूरी पटरी बदलने में 2022 तक का समय लगेगा।
सीपीआरओ पंकज कुमार ने बताया कि वजनदार पटरियां बिछाने का काम इस रेल खंड के बीच कुछ स्थानों पर शुरू भी हो चुका है। वर्तमान में जो भी रेल पटरियां हैं, उसके एक मीटर का वजन 52 किलो है। जो नई पटरी बिछाई जाएगी, वह प्रति मीटर 60 किलो की होगी। इस काम में और समय लगता, लेकिन रेल प्रशासन के लिए एक बड़ी सहूलियत बात यह है कि इस रूट पर जो भी स्लीपर लगाए गए हैं, वे 60 किलो तक की वजन की पटरियों का भार सह सकते हैं। यानी सिर्फ पटरियां बदलनी पड़ेंगी। स्लीपर नहीं बदलने पड़ेंगे।