फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›    The branch of the RSS is a workshop of man-making

‘संघ की शाखा मनुष्य निर्माण की कार्यशाला’ - शाखाओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति नागरिकों का निर्माण

Sun, 01 Dec 2019 09:11 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 01 Dec 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
 The branch of the RSS is a workshop of man-making
संघ - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की गोरखपुर महानगर इकाई का एकत्रीकरण रविवार महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में हुआ। इसका उद्घाटन अखिल भारतीय सह गौ सेवा प्रमुख अजित महापात्रा ने किया। साथ ही कहा कि संघ की शाखा मनुष्य निर्माण की कार्यशाला है। शाखाओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति नागरिकों का निर्माण करता है। 
विज्ञापन


रोजाना शाखा में जाने से स्वयंसेवक साधारण से असाधारण हो जाते हैं। स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण रविवार को सुबह सात बजे से शुरू हुआ। 700 से ज्यादा स्वयंरो सेवक गणवेश में आए और अनुशासन का परिचय देते हुए योग किया। इसी बीच संघ के अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख का संबोधन भी हुआ। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हर स्वयं सेवक को प्रमाणिकता और तत्परता से काम करना होगा। 
विज्ञापन


डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने संपूर्ण समाज को राष्ट्रीय दृष्टि से जागृत एवं सक्रिय करते हुए सम्पूर्ण समाज को एकत्रित करने का काम किया। वह देशभक्त के साथ श्रेष्ठ संगठक थे। भारतीय दर्शन, संस्कृति और इतिहास का गहराइयों से अध्ययन किया था, तभी तत्कालीन चुनौतियों, उसके समाधान और भविष्य की योजनाएं स्पष्ट थीं। ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ उनके मन में कैसी चिढ़ थी, यह उनके बचपन के प्रसंगों से दिखता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ का उद्देश्य व्यक्तित्व का निर्माण कर राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना है। स्वयंसेवक के अंदर काम करने की असाधारण क्षमता हो जाती है। संघ की प्रेरणा से चलने वाले संगठनों के माध्यम से समाज के बंधुओं को सक्रिय करने का काम लगातार चल रहा है। 


इस मौके पर गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष, सह प्रांत प्रचारक रमेश, प्रांत प्रचार प्रमुख उपेंद्र प्रसाद द्विवेदी, प्रांत कार्यवाह प्रो. संजीत, आत्मा सिंह, उमेश सिंह, संकर्षण, डॉ. महेंद्र अग्रवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और प्रदीप शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed