{"_id":"570bb7f24f1c1b643d4a6ab8","slug":"teachers-recruitment-in-gorakhpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर यूनिवर्सिटी में शिक्षक भर्ती को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में शिक्षक भर्ती को हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 11 Apr 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
शिक्षकों की कमी से जूझ रहे गोरखपुर यूनिवर्सिटी में भर्ती की सारी अड़चनें अब दूर हो गई हैं। आरक्षण को लेकर पिछले दिनों राज्य सरकार से गाइडलाइन मिलने के बाद सोमवार को यूनिवर्सिटी की कार्य परिषद ने भी इसे हरी झंडी दे दी। कार्य परिषद की मुहर के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर संवर्ग के करीब 192 पदों के लिए विज्ञापन इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है।
इससे पहले वर्ष 2014 में यूनिवर्सिटी में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें 185 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया। लोगों ने आवेदन भी कर दिया। लेकिन आरक्षण को लेकर विधिक पेंच फंसने से नियुक्ति प्रक्रिया अधर में लटक गई। इस संबंध में 19 फरवरी 2016 को राज्य सरकार ने नई आरक्षण नियमावली जारी कर दी।
सोमवार को कार्य परिषद ने बैठक कर नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने कर निर्णय लिया। साथ ही इस बात पर भी फैसला हुआ कि वर्ष 2014 में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को इसमें समाहित कर लिया जाएगा। कार्यपरिषद ने तय किया है कि ऐसे अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। अगर पहले विज्ञापन और नए विज्ञापन के बीच किसी अभ्यर्थी ने कुछ नई उपलब्धि हासिल की है तो नए प्रमाण पत्र की उपलब्धता के लिए वह फिर से आवेदन कर सकते हैं।