{"_id":"5da9eed68ebc3e939e4717b1","slug":"swatantra-dev-singh-says-modi-government-hoisted-the-tricolor-from-lal-chowk-to-mars","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल चौक से लेकर मंगल तक मोदी सरकार ने फहराया तिरंगा- स्वतंत्र देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल चौक से लेकर मंगल तक मोदी सरकार ने फहराया तिरंगा- स्वतंत्र देव
Fri, 18 Oct 2019 10:27 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता स्वतंत्रदेव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्व. रवींद्र किशोर शाही को श्रद्धांजलि दी है। पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें गरीबों, शोषितों का सच्चा हितैषी बताया। इस दौरान उन्होंने मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि कश्मीर के लाल चौक से मंगल ग्रह तक तिरंगा फहराकर भाजपा सरकार ने 56 इंच के सीने का प्रमाण दिया है।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि स्व. शाही गरीबों की लड़ाई लड़ने में विश्वास करते थे। बिड़ला की बिजली काटकर गरीबों के घरों को रोशन किया। ग्राम प्रधान से प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री तक के सफर में सिर्फ गरीबों की लड़ाई लड़ते रहे। सड़क, बिजली, पानी, मकान गरीबों तक पहुंचाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है। इमरजेंसी के दौर में कांग्रेस ने जो यातनाएं दी, उसे जनसंघ के अध्यक्ष रवींद्र किशोर शाही ने भी सहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को पक्का मकान दिया। मंगल से लेकर श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने का काम किया। अलगाववादी और आतंकवादी तत्व बिलों में छिप गए हैं। अब जम्मू में भी छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी। देश का हर नागरिक कश्मीर में घर बनवा सकता है। शादी-व्यापार कर सकता है। मोदी जी ने 11 करोड़ गरीबों का शौचालय बनवा कर स्वच्छता में भारत को अग्रणी बना दिया। वही 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा दी। गांव के गरीबों व किसानों का मोदी जी ने खाता खुलवाया और उनको खेती के लिए सीधे पैसा खाते में भेजवाया।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि स्व. रवींद्र किशोर शाही ने कम समय के राजनीतिक जीवन में जनता की लड़ाई लड़ी उन्हें उनका हक दिलवाया। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलने की कोशिश कर जनता के दुख-दर्द को बांटने की कोशिश कर रहा हूं। पूरे प्रदेश में किसानों को उनके हक का पैसा सीधे खातों में भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का विकास जारी रहेगा।