फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   supply of paper role for patient's reciept in medical college are stalled

कागज की सप्लाई ठप, मैनुअल बनाई गई पर्ची

Sat, 23 Jul 2016 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 23 Jul 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
supply of paper role for patient's reciept in medical college are stalled
मेड‌िकल कालेज
मेडिकल कॉलेज में पर्ची के लिए कागज की सप्लाई करने वाली कंपनी ने बकाया भुगतान न होने पर सप्लाई ठप कर दी है। कॉलेज पर कंपनी का पांच लाख से ज्यादा का बकाया है। ऐसे में शनिवार को मरीजों को मैनुअल पर्ची बनाकर दी गई। इसके चलते मरीजों का काफी समय पर्ची बनवाने में ही लग गया।
विज्ञापन


कानपुर की एक कंपनी मेडिकल कॉलेज में कागज के रोल की सप्लाई करती है। इसी रोल से कंप्यूटरीकृत पर्ची बनाकर मरीजों को दी जाती है, जिसमें समय कम लगता है। मगर शनिवार को सुबह काउंटर खुलने के कुछ देर बाद ही कागज खत्म हो गया, जिसके बाद पुरानी व्यवस्था के तहत हाथ से पर्ची बनाने का निर्णय लिया गया। यह कंप्यूटर पर काम करने के आदी हो चुके कर्मचारियों के लिए भी मुश्किल भरा काम था। रोल खत्म होने की जानकारी अस्पताल प्रशासन को पहले ही दी जा चुकी थी। मगर कॉलेज प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और जब अचानक मैनुअल पर्ची बनाने की नौबत आ गई, तब जाकर पहल शुरू की गई।
विज्ञापन


एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव का कहना है कि कागज खत्म होने की जानकारी मिली है। कंपनी से बात की गई है। जल्द ही सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed