{"_id":"a96f34a178aaf48e75258cc3c73f5287","slug":"students-of-st-andrues-college-ruckus-for-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट को लेकर सेंट एंड्रयूज के विद्यार्थियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट को लेकर सेंट एंड्रयूज के विद्यार्थियों का हंगामा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल भर के इंतजार के बाद भी रिजल्ट घोषित न होने से दुखी सेंट एंड्रयूज कॉलेज के शारीरिक शिक्षा के विद्यार्थियों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। नाराज विद्यार्थी सुबह दस बजे नारेबाजी करते हुए कॉलेज पहुंचे और गेट पर ताला जड़ दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राएं वहीं सड़क पर धरना देने लगे। इस दौरान उधर से गुजरने की कोशिश कर रहे कई राहगीरों से दुर्व्यवहार करते हुए छात्रों ने उन्हें रोक दिया। बाद में कैंट पुलिस के हस्तक्षेप के बाद छात्र-छात्राओं को सड़क से हटाया गया।
सेंट एंड्रयूज कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभा की छात्र-छात्राओं के सामने परीक्षा परिणाम को लेकर असमंजस की स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। बृहस्पतिवार को परीक्षा नियंत्रक का घेराव करने के बाद भी उनसे संतोषजनक उत्तर न मिलने पर शुक्रवार को सभी विद्यार्थी कॉलेज गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन करने लगे। ढाई घंटे चले इस हंगामे की जानकारी जब कैंट थाना प्रभारी राजीव सिंह को मिली तो वो मौके पर पहुंचे और प्राचार्य से विद्यार्थियों से बात कर उन्हें समझाने को कहा। प्राचार्य ने प्रदर्शन स्थल पर जाने से इन्कार करते हुए विद्यार्थियों को अपने कक्ष में ही बुलाने की बात कही, जब कुछ विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य से मिलने पहुंचा तो उन्होंने आश्वस्त किया कि जैसे हाईकोर्ट के निर्देश पर यूनिवर्सिटी को परीक्षा करानी पड़ी, वैसे ही रिजल्ट भी निकालना होगा।
फैसला पक्ष में आ गया है, इसलिए विद्यार्थी परेशान ना होते हुए धैर्य बनाए रखें। हालांकि प्राचार्य से बातचीत के बाद भी विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट पर लगाया गया ताला आधे घंटे बाद ही खोला। वहीं इस मामले में विश्वविद्यालय के कुलपति का कहना है कि मामला अभी कोर्ट में लंबित है। फैसला आने के बाद कोर्ट के निर्देश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विषय का मामला तब फंस गया जब कॉलेज ने 2014-15 सत्र में यूनिवर्सिटी से संबद्धता लिए बगैर शासन की पूर्वानुमति से इस विषय में 100 से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश ले लिया था। बाद में यूनिवर्सिटी ने संबद्धता देने से यह कहकर इन्कार कर दिया कि राजस्व विभाग ने कॉलेज की जमीन पर सवाल उठा दिया है।
हाईकोर्ट ने शारीरिक शिक्षा विषय के परीक्षा परिणाम निकालने का आदेश यूनिवर्सिटी को दिया है। कोर्ट ने रिजल्ट निकालने के बाद कुलपति और रजिस्ट्रार को एक अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। आदेश मिलने के बाद रिजल्ट निकालना यूनिवर्सिटी प्रशासन की मजबूरी है।
- डॉ. जेके लाल, प्राचार्य, सेंट एंड्रयूज कॉलेज
शारीरिक शिक्षा मामला हाईकोर्ट में लंबित है। इसे लेकर अभी तक हाईकोर्ट का अंतिम निर्णय नहीं आया है। हाईकोर्ट का जो भी निर्देश आएगा, उसका पालन निश्चित रूप से किया जाएगा।
- प्रो. अशोक कुमार, कुलपति, गोरखपुर यूनिवर्सिटी