{"_id":"593969ce4f1c1b831c9ca446","slug":"students-cought-without-ticket-using-wi-fi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी पड़ गई मुफ्त की वाई-फाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी पड़ गई मुफ्त की वाई-फाई
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन परिसर में मुफ्त की वाई-फाई से इंटरनेट चलाना युवाओं को महंगा पड़ गया। गुरुवार को चेकिंग के दौरान 35 स्टूडेंट वाई-फाई से कनेक्ट कर मोबाइल और लैपटॉप चलाते मिले। सभी स्टूडेंट बेटिकट थे और इनके पास प्लेटफॉर्म टिकट भी नहीं था। इनमें 15 लड़कियां थीं, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। जबकि बाकी को रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जुर्माना लिया गया।
रेलवे स्टेशन परिसर में रेलनेट ने मुफ्त वाई-फाई की सुविधा शुरू की है। इसकी स्पीड बहुत अच्छी होने के चलते बहुत सारे बाहरी लोग भी स्टेशन पहुंचकर मोबाइल व लैपटॉप पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। गुरुवार को एसीएम कोर्ट वीके सुमन के नेतृत्व में टीम ने प्लेटफॉर्म एक व दो पर चेकिंग की। इस दौरान राजकीय पॉलीटेक्निक के 35 स्टूडेंट वाई-फाई का इस्तेमाल करते मिले। चेकिंग पर किसी के पास रेल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट नहीं था। लड़कियों ने अधिकारियों से दोबारा न आने की बात कहकर छोड़ने का अनुरोध किया। इस पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, लेकिन लड़कों का अधिकारियों ने चालान कर रेलवे मजिस्ट्रेेट के सामने पेश किया। इसके बाद में सभी से न्यूनतम जुर्माना वसूलकर छोड़ा गया।