फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   student,MMMUT,latest news,campus placement

एमएमएमयूटी के 28 विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन

Fri, 13 Dec 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
student,MMMUT,latest news,campus placement
एमएमएमयूटी के 28 विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 28 विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन हुआ है। इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष में अध्ययनरत 2019-2020 बैच के 20 विद्यार्थियों का चयन टेलीकॉम क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इरिक्शन इंडिया ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। प्रत्येक विद्यार्थी को 3.75 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलेगा। इसके अलावा आठ विद्यार्थियों का 3.5 लाख रुपये पैकेज पर विप्रो लिमिटेड कंपनी ने चुना है।
इरिक्शन के प्रबंधक (मानव संसाधन) शुभम पांडेय सहित पांच लोगों की टीम 15 नवंबर को बीटेक छात्रों के साक्षात्कार के लिए आई थी। आनलाइन टेस्ट में 145 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें 40 पास हुए । चयन प्रक्रिया में प्री प्लेसमेंट टॉक भी हुआ। कुल 20 विद्यार्थी दीप्ति उपाध्याय, पंकज कुमार यादव, दिव्यांशी गुप्ता, शिवम चौहान, शिवानी दूबे, पूजा मिश्र, पूज्या, अभिनव शाहू, मुदित मानस मिश्रा, यशस्वी आनंद, सौरभ शुक्ला, अभिजित कुमार, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार यादव, किरन खेतान, शिवम गुप्ता, मृत्युंजय कुमार, स्नेहा वर्मा, रागिनी त्रिपाठी व श्रद्धा वर्मा का चयन हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा आईटी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी विप्रो लिमिटेड के कैंपस इंटरव्यू में बीटेक, एमटेक एवं एमसीए अंतिम वर्ष के आठ विद्यार्थियों आयुष मिश्रा, आनंद उपाध्याय, नेहा नायक, अंकित कुमार, प्रत्युष नारायण, तुषार शैली, अंशिका गुप्ता एवं युगुल किशोर भट्ट का चयन हुआ है। इन्हें 3.5 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर दिया जाएगा। कुलपति प्रो एसएन सिंह, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के अध्यक्ष प्रो एससी जायसवाल ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवा योजन : 85 युवाओं को मिली नौकरी
गोरखपुर। क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेला का आयोजन शुक्रवार को कार्यालय परिसर में किया गया। निजी क्षेत्र की पांच कंपनियों ने युवाओं को नौकरी का अवसर प्रदान किया। रोजगार मेले के लिए 255 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। दस्तावेज के सत्यापन, लिखित और इंटरव्यू के बाद 85 अभ्यर्थी विभिन्न पदों पर चुने गए। सहायक निदेशक सेवायोजन अखंड प्रताप सिंह से चयनित विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed