फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   strike of blind students at DM office

दृष्टिबाधित छात्रों ने डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया

Mon, 09 May 2016 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 09 May 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
strike of blind students at DM office
राजकीय स्पर्श इंटर कालेज लाल डिग्गी के छात्रों को खाने में मिला सिर्फ रोटी व चटनी तो विरोध में डीएम दफ्तर पहुंच गए छात्र। - फोटो : shivharsh
राजकीय स्पर्श इंटर कॉलेज लालडिग्गी के दृष्टिबाधित छात्रों ने सोमवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि चार महीने से उन्हें रोटी, चटनी और मटर की दाल खिलाई जा रहा है। उन्होंने छात्र कमेटी भंग कर छात्रावासियों के लिए प्रतिमाह मिलने वाले 1.20 लाख रुपये अनुदान के खर्च की भी मांग की।
विज्ञापन


डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान दृष्टिबाधित छात्र अपने साथ रोटी और चटनी भी लेकर आए थे। उन्होंने विद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रावास में छात्रों की संख्या सौ है। उनके लिए प्रतिमाह 1.20 लाख रुपये अनुदान दिया जाता है। इसमें प्रतिदिन अलग-अलग भोजन दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन


बावजूद इसके चार माह से छात्रावासियों की स्थिति दयनीय हो गई है। हमें भोजन में रोटी, चटनी और मटर की दाल दी जाती है। छात्रों के मुताबिक विद्यालय में पठन-पाठन, सफाई और जलापूर्ति की स्थिति भी खराब है। जब विरोध करो तो कुछ दिनों के लिए व्यवस्था सही कर दी जाती है, लेकिन फिर वही स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में बृजेश कुमार गौड़, राजेश, आनंद पांडेय, श्याम निषाद, वशिष्ठ मिश्रा, वेद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed