{"_id":"57ffe5f24f1c1bc67b29020d","slug":"state-level-wrestling-tournament-will-begin-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन के बाद आज दमखम दिखाएंगे पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजन के बाद आज दमखम दिखाएंगे पहलवान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वजन करातीं महिला पहलवान।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारत भीम दिवंगत जनार्दन सिंह की स्मृति में होने वाले उत्तर प्रदेश केसरी व यूपी स्टेट सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में सूबे के 725 पहलवानों का दांव-पेच देखने को मिलेगा।
बृहस्पतिवार को पहलवानों ने अपना वजन करवाया। चार दिनों तक 200 महिला, 210 ग्रीको रोमन पुरुष व 315 पुरुष फ्री स्टाइल पहलवानों के बीच होने वाली कुश्ती की सभी तैयारियां आयोजकों ने पूरी कर ली हैं। अंतराष्ट्रीय पहलवान नरसिंह पंचम यादव व संदीप तुलसी यादव पहलवानों के बीच मौजूद रहेंगे। जिला कुश्ती संघ व भारतीय युवक संघ की ओर से 14 से 17 अक्टूबर तक कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। 62वीं पुरुष व 19वीं महिला कुश्ती में 10 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
शुक्रवार को सुबह 9 बजे जिला जल चैतन्य कुमार कुलश्रेष्ठ स्मारिका व महिला कुश्ती का शुभारंभ करेंगे। 11 बजे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह, राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ल एवं एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह पहलवान व भारतीय युवक संघ के संयोजक आदित्य प्रताप सिंह, ब्रजभूषण सिंह पहलवान, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान जनार्दन सिंह यादव, भारतीय कुश्ती टीम के कोच चंद्रविजय सिंह, जिला कुश्ती संघ के सचिव मायाशंकर शुक्ल, सावन सिंह आदि ने गुरुवार को बाहर से आए पहलवानों का वजन कराया और उनके रुकने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
पुरस्कार में चांदी का गदा भी
उत्तर प्रदेश केशरी के विजेता को 31 हजार रुपये नकद, चांदी की गदा व उपविजेता को 21 हजार रुपये मिलेंगे। उपविजेता को स्व. योगेश्वर सिंह की स्मृति में सम्मानित किया जाएगा।
सलमान के साथी भी रहेंगे मौजूद
हिंदी फिल्म सुल्तान में सलमान खान के कोच की भूमिका निभाने वाले जगदीश कालीरमन के साथ अंतर्राष्ट्रीय पहलवान नरसिंह पंचम यादव व संदीप तुलसी यादव मौजूद रहेंगे। तीनों पहलवान पूरी प्रतियोगिता में रहेंगे।
21 बार नेशनल चैंपियन बने थे जनार्दन सिंह
भारत भीम स्व. जनार्दन सिंह 21 बार नेशनल चैंपियन रहे। मंझरिया गांव में नागपंचमी के दिन 1946 में उनका जन्म हुआ था। पहलवानी उन्हें विरासत में मिली थी। 18 वर्ष की अवस्था में ही नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया। वर्ष 1966 से 1974 तक उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब जीता। 1969 में पहली बार भारत भीम बने। वह दो बार भारत भीम, तीन बार रुस्तम-ए-हिंद, दो बार हिंद केसरी, 21 बार नेशनल चैंपियन, दो बार दक्षिण पूर्व एशियाड चैंपियनशिप जीती।