गोरखपुर मुख्यालय पर मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय, रेलवे स्टेशन, यांत्रिक कारखाना सहित पांच स्थानों पर बूथ बनाए गए थे। जहां कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान किया। पीआरकेएस के जोनल मंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि पे कमीशन के विरोध में यह मतदान आयोजित किया गया है। आयोग की संस्तुतियों से सभी कर्मचारी नाराज हैं। ऐसे में उम्मीद है कि अधिकतर कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में ही मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि हड़ताल के पक्ष में अगर अधिक कर्मचारी मतदान करते हैं तो हड़ताल को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। स्ट्राइक बैलेट में एके सिंह, टीएन पांडेय, शार्दुल पांडेय, डीके तिवारी, राधेश्याम मिश्र, एके शुक्ला, सीके सिंघानिया, एससी अवस्थी, राजीव श्रीवास्तव, मनोज द्विवेदी, योगेंद्र मिश्र, पंकज यादव, मनीष पांडेय, सूरज नाथ, पवन यादव, जय प्रकाश, सुभाष गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, ओपी सिंह आदि ने भाग लिया।