{"_id":"5de57c178ebc3e550800a3c7","slug":"sports-news-gorakhpur-city-news-gkp331687538","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे और यूपी ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे और यूपी ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहें ब्रम्हलीन महंत अवेद्यनाथ महराज द्वितीय अखिल भारतीय प्राइ?
पूर्वोत्तर रेलवे और यूपी ने जीता मुकाबला
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित द्वितीय ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ अखिल भारतीय प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आर्मी रेड, पूर्वोत्तर रेलवे, जबलपुर, ग्रीन आर्मी, एसएसबी, आईटीबीपी और उत्तर प्रदेश ने अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता में आगे की राह बनाई। सोमवार को मुकाबलों की शुरूआत खेल निदेशक आरपी सिंह के खिलाड़ियों से परिचय हासिल करने के साथ हुई।
पहले मैच में राजपूताना ने रेड आर्मी को 54-35 अंक से पराजित किया। दूसरे मैच में पूर्वोत्तर रेलवे ने पंजाब पुलिस को 46 के मुकाबले 23 अंक से मात दी। मैच की शुरूआत में ही रेलवे के प्रो लीग कबड्डी खिलाड़ी रोहित गूलिया ने सुपर-10 लगाया। तीसरे मैच में जबलपुर ने सीआरपीएफ पर 49-46 अंक से जीत दर्ज की। चौथे मैच में ग्रीन आर्मी ने हरियाणा को 51-32 अंक से हराया। ग्रीन आर्मी की तरफ से सुरेंद्र गील और अर्जुन देखवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया। यूपी ने राजपूताना राइफल को 38-32 अंक से हराया। यूपी की तरफ से भानू प्रताप तोमर, सचिन, हरेंद्र, आशीष, साहिल ने जीत में अहम भूमिका निभाई।
एसएसबी ने पंजाब पुलिस को 43-32 अंक, आईटीबीपी ने स्टार एकेडमी जबलपुर 48-36 अंको से पराजित कर आगे की राह बनाई है। इस मौके पर यूपी हॉकी संघ के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, यूपी कबड्डी संघ के महासचिव राजेश कुमार सिंह, जिला महासचिव कबड्डी प्रभात कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, मनीष सिंह, उपक्रीड़ाधिकारी हरीराम यादव, उपक्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, नफीस अहमद, अशोक शाही, विशाल, विजय लक्ष्मी सिंह, प्रवीन कुमार, संतोष कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
::: आज का मुकाबला
3 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे इंडियन नेवी और आर्मी ग्रीन के बीच खेला जाएगा
निशुल्क उठा सकते है लुत्फ
रीजनल स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता शहरवासी निशुल्क देख सकते हैं। दर्शकों के बैठने के लिए कबड्डी मैदान के चारो तरफ व्यवस्था की गई है।