{"_id":"5c12838a42c7925d1916a1b1","slug":"sp-leader-naresh-uttam-says-bjp-will-be-eliminated-from-all-over-in-lok-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता नरेश उत्तम ने बोला भाजपा पर हमला, कहा- लोकसभा चुनाव में पूरे देश से हो जाएगा सफाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता नरेश उत्तम ने बोला भाजपा पर हमला, कहा- लोकसभा चुनाव में पूरे देश से हो जाएगा सफाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
नरेश उत्तम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक केदारनाथ सिंह सैंथवार की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश को देखकर उनके गठबंधन के साथी एक-एक करके अलग हो रहे हैं।
विज्ञापन
उनके सांसद, मंत्री चुनाव नही लड़ने की घोषणा कर रहे हैं। सलाहकार व सर्वोच्च बैंक के पदाधिकारी अवांछित हस्तक्षेप के कारण पद त्याग रहे हैं। भाजपा ने समाज को तोड़ने और नफ रत फैलाने में ही अपनी सारी ताकत झोंक दी। जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाने की साजिश की। मगर जनता झांसे में नहीं आई जिसका परिणाम पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के तौर पर सामने है। उन्होंने कहा कि 2019 में पूरे देश से भाजपा का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
सपा नेता केदारनाथ सिंह सैंथवार के पार्क रोड स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुबह करीब 11 बजे पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।
विज्ञापन
वे आजीवन, गरीबों -किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ते रहे। मंडल कमीशन को लागू कराने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया और सैंथवार समाज को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल कराया था। पूर्व विधायक के बेटे अजय सिंह सैंथवार ने भी उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष गंगा सिंह समेत दल के कई कार्यकर्ताओं ने भी केदारनाथ सिंह को श्रद्धांजलि दी।