फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sound and light show in Kushinagar and Shrawasti

अब कुशीनगर व श्रावस्ती में भी साउंड एंड लाइट शो

Fri, 06 May 2016 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 06 May 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
sound and light show in Kushinagar and Shrawasti
बुद्ध
ताजमहल, दिल्ली के पुराने किले समेत देश के तमाम एतिहासिक स्थलों के बाद अब कुशीनगर स्थित बुद्ध परिनिर्वाण स्थल और श्रावस्ती में भी साउंड एंड लाइट शो कराने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इसके लिए पर्यटन विभाग की तरफ से संबंधित कमिश्नर की अध्यक्षता में कमेटी बनाने को कहा गया है जो इस साउंड एंड लाइट शो के लिए थीम एवं स्क्रिप्ट तैयार करेगी। 30 मिनट के कार्यक्रम में कमेटी ही यह तय करेगी कि शो के दौरान बुद्ध के जीवन से जुड़े कौन-कौन से प्रसंगों की प्रस्तुति संगीत की धुन पर होगी।
विज्ञापन


महानिदेशक पर्यटन की तरफ से गोरखपुर और फैजाबाद के क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी करते हुए बताया गया है कि पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत बौद्ध परिपथ के विकास के लिए कई योजनाएं प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में कुशीनगर और श्रावस्ती में साउंड एंड लाइट शो कार्यक्रम की योजनाएं भी शामिल की जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए पर्यटन मंत्रालय की तरफ से कांसेप्ट प्रेजेंटेशन की साफ्ट कॉपी भी क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारियों को भेजी गई है। जल्द ही थीम एवं स्क्रिप्ट तैयार करने के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में पहले संबंधित जिलाधिकारियों, एएसआई, राज्य पुरातत्व विभाग के संबंधित अधिकारियों, बौद्ध धर्म, दर्शन व बौद्ध इतिहास से जुड़े विद्वानों की बैठक बुलाने को कहा गया है ताकि आगे की कार्रवाई भी शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed