{"_id":"5d9c97868ebc3e93ac72174e","slug":"son-kills-father-for-property-in-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते हुए शर्मसार, बेटे ने जायदाद के लिए चाकू से गोदकर की पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते हुए शर्मसार, बेटे ने जायदाद के लिए चाकू से गोदकर की पिता की हत्या
Tue, 08 Oct 2019 07:34 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Oct 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के कुइयां कंचनपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। एक बेटे ने जमीन के लिए अपने पिता की हत्या कर दी। हत्यारोपी बेटा फरार है, पुलिस उसकी तलाश में है।
बताया गया कि परशुराम (55) की सोमवार की आधी रात के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जायदाद के विवाद को लेकर घटना होना बताया जा रहा है। हत्या का आरोप मृतक के पुत्र पन्नेलाल उर्फ अलगू पर है।
मृतक की बेटियों ने अपने भाई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कुइया कंचनपुर गांव के रहने वाले परशुराम हमेशा बीमार रहते थे, जिनक इलाज उनकी बेटियां ही कराती थीं। परशुराम की चार बेटियां गुंजा, पुनिता, शंकराती और गीता हैं।

Trending Videos
इनकी शादी हो चुकी है और सभी अपने घर रहती हैं। परशुराम का बेटा पन्नेलाल है। गांव के लोगों के मुताबिक, परशुराम अपनी बीमारी पर बेटियों द्वारा खर्च किए गए रुपये की भरपाई अपने जायदाद में से कुछ जमीन को बेचकर करना चाहता था।
इससे उसका बेटा पन्नेलाल नाराज था। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात कुइयां गांव में नाच का कार्यक्रम हो रहा था। रात में परशुराम वहीं से घर वापस आ रहा था, रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई।
चौकी प्रभारी जयशंकर मिश्र ने कहा कि आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।