फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Solar power will boost to inverter market

सोलर पॉवर से चार्ज होगा इन्वर्टर बाजार

Sun, 23 Apr 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 23 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Solar power will boost to inverter market
inverter
शासन से सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सोलर इन्वर्टर बनाने वाली कंपनियों का संवाद चल रहा है। कोशिश है कि हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर सरकार से सभी घरों में सोलर इन्वर्टर लगाने की योजना लागू करने पर राजी किया जाए। हाल ही में हुई बैठक में सोलर इन्वर्टर बनाने वाली एक कंपनी ने डीलरों के साथ भविष्य की योजनाएं साझा की थीं। इसमें सूबे की सरकार से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए चल रही बातचीत का जिक्र भी उठा था।
विज्ञापन


गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती में सोलर इन्वर्टर का व्यवसाय करने वाले व्यापारी फहीम अली ने बताया कि सूबे में नई सरकार बनने के बाद शहरों को 24 घंटे बिजली सप्लाई का आदेश आया तो मेरे जैसे अन्य कारोबारी धंधा चौपट होने के डर से घिर गए। इस आशंका को कंपनी के साथ साझा किया गया। कंपनी ने इसे लेकर डीलरों की बैठक बुलाई। इसमें हरियाणा और पंजाब का उदाहरण रखा गया।
विज्ञापन


बताया गया कि वहां भी बेहतर बिजली व्यवस्था के बाद व्यापारियों में डर पनपा था, लेकिन हकीकत उलट रही। सरकार ने लोगों को बेहतर बिजली देने के लिए सोलर इन्वर्टर का इस्तेमाल किया। सरकार की पहल पर सभी घरों में सोलर पैनल लगाए गए। इससे ऊर्जा संकट खत्म हो गया। लोगों का बिजली बिल भी कम हुआ। यूपी सरकार को इन राज्यों की नजीर देते हुए इस तरह की व्यवस्था शुरू करने की अपील की जाएगी। इस पर बात चल रही है, उम्मीद है कि नतीजा सकारात्मक निकलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली महकमे लांच कर चुका है नेट मीटर
सोलर पैनल से मिलने वाली बिजली और बिजली कनेक्शन से होने वाली आपूर्ति का इस्तेमाल एक मीटर के जरिए होने लगा है। बिजली विभाग इसके लिए नेट मीटर लेकर आया है। इसके जरिए सोलर पैनल से पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली ग्रिड को भेजी जा सकेगी। उपभोक्ता को पैनल के जरिए पैदा की गई अतिरिक्त बिजली के बदले बिल में छूट मिलेगी। नतीजतन बिजली बिल में 70 फीसदी तक कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed