{"_id":"d4e6a140d54805a97fc23fef0690142c","slug":"smart-card-makes-for-physical-handicapped-passengers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग यात्रियों को लिए स्मार्ट कार्ड बनेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग यात्रियों को लिए स्मार्ट कार्ड बनेगा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की बसों से यात्रा करने वाले विकलांग यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें विकलांग प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी लेकर बस में यात्रा करने से मुक्ति मिल जाएगी। परिवहन निगम मुख्यालय विकलांग यात्रियों के लिए स्मार्ट कार्ड की सुविधा देने जा रहा है। परिचालक के स्मार्ट कार्ड को ईटीएम मशीन पर टच करते ही विकलांग यात्री की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
रोडवेज मुख्यालय ने स्मार्ट कार्ड सेवा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, विकलांग और लोकतंत्र रक्षक सेनानी को देने जा रही है। प्रथम चरण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची प्रदेश के सभी रीजन से मांगी गई है। गोरखपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की संख्या सात है, जिसमें दो विदेश में रहते है। क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव कुमार राय ने सातों की सूची मुख्यालय भेज दी है। गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र ने बताया कि स्मार्ट कार्ड की सुविधा से बसों में इनकों मिलने वाली सुविधा का गलत इस्तेमाल करने वालों पर रोक लगेगी।
उन्होंने बताया कि आए दिन परिचालकों से विकलांग यात्रियों के प्रमाण पत्र को लेकर झगड़े होते रहते हैं। लेकिन स्मार्ट कार्ड बन जाने से इस तरह की वारदातें नहीं हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह स्मार्ट कार्ड डीएम की अनुमति के बाद दिए जाएंगे।