{"_id":"5da99b618ebc3e015105d1f9","slug":"sister-tied-brother-with-iron-chain-for-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बुजुर्ग भाई के पैरों में पति के साथ मिलकर बहन ने डाल दी जंजीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बुजुर्ग भाई के पैरों में पति के साथ मिलकर बहन ने डाल दी जंजीर
Fri, 18 Oct 2019 04:32 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 18 Oct 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग के पैरों में बेड़ियां
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक बुजुर्ग के पैर में उसकी बहन ने ही लोहे की जंजीर लगा दी। घटना विशुनपुरा थाना क्षेत्र की है जहां जमीन के लालच में बहन ने अपने पति के साथ मिलकर भाई के पैरों को जंजीर से बांध दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि शाहपुर खलवा पट्टी गांव का रहने वाला यह बुजुर्ग तीन महिने से अकेला रहता था। उसकी कोई संतान नहीं है। वह अपनी बहन और बहनोई के साथ रहता था। उनके बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद था। शुक्रवार को उसकी बहने ने लोहे की जंजीर से उसे बांध दिया।
विज्ञापन
इसके बाद विशुनपुरा पुलिस ने बुजुर्ग को थाने लाकर बेड़ी कटवाई। मजबूर भाई ने बताया कि वह करीब तीन महीनों से जानवर जैसी जिंदगी जीने को मजबूर है। उसने बताया कि बहन ने उससे पूरी जमीन का वसीयत भी करा लिया है। लेकिन उसे डर है कि कहीं भाई जमीन किसी अन्य को बैनामा नहीं कर दे।
विज्ञापन