{"_id":"5706b1854f1c1b5319c81659","slug":"siphi-appointment-507-passed-in-first-day-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती : पहले दिन दौड़ में 507 अभ्यर्थी र्हुइं पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती : पहले दिन दौड़ में 507 अभ्यर्थी र्हुइं पास
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
दौड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। महिला सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन दौड़ में 507 अभ्यर्थी पास र्हुइं। अव्यवस्था के बीच भर्ती की प्रक्रिया दो घंटे की देरी से सुबह आठ बजे शुरू हुई। धूप होने के कारण अभ्यर्थियों को निर्धारित 2.4 किमी दौड़ पूरी करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अंतिम चरण में कई लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार को दौड़ के लिए 1000 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन दौड़ के लिए गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया व मऊ की 800 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिसमें 630 उपस्थित हुईं। अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ निर्धारित समय सुबह 6 बजे से पहले ही 26वीं वाहिनी पीएसी के गेट पर पहुंच गई थीं। तकनीकी गड़बड़ी के कारण अभ्यर्थियों के पैर में विब और चिप लगाकर नेटवर्क से कनेक्ट करने में समय लग गया।
इसके कारण दो घंटे की देरी से दौड़ शुरू हुई। चार राउंड में सुबह 11:30 बजे तक चली दौड़ में 507 महिला अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय के भीतर दौड़ पूरी की। 50 के करीब ऐसी थीं जिन्होंने 11 मिनट में दौड़ पूरा कर 100 प्रतिशत अंक हासिल किया। अंतिम चक्र की दौड़ में महिला अभ्यर्थी रागिनी मौर्य, कंचन कनौजिया, सुमन विश्वकर्मा बार्डर लाइन पार करते ही गिर गईं। परिसर में मौजूद महिला सिपाहियों ने उन्हें बाहर निकाला। पहले दिन गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया व मऊ की 800 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
प्रवेश पत्र की फोटो कापी न होने से हुई परेशानी
कैंपस में इंट्री के बाद अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही बायोमैट्रिक से उपस्थिति दर्ज की जा रही थी जहां पर प्रवेश की एक कापी जमा हो रही थी। काउंटर पर पहुंचने के बाद प्रवेश पत्र की फोटो कापी न होने के कारण कई अभ्यर्थियों का अपने ग्रुप में रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका। फोटो कापी कराकर आने के बाद इन्हें अंतिम राउंड में दौड़ाया गया।
बारिश होने पर नहीं होगी दौड़
बारिश होने पर दौड़ न कराने का निर्देश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड की ओर से जारी किया गया है। नोडल अधिकारी बारिश होने पर इस दिन आने वाले अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ही भर्ती बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत कर अगली तिथि की जानकारी देने के साथ ही प्रवेश पत्र पर इसे दर्ज करेंगे। दौड़ के बीच बारिश शुरू होने पर अभ्यर्थी के पास विकल्प होगा वह चाहे से दौड़ पूरी करे या छोड़ दे। दौड़ छोड़ने वालों को दूसरा मौका मिलेगा।
कर्मचारी बढ़ाने का निर्देश दिया
भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराने वाली कार्यदायी संस्था टाइमिंग टेक्नोलोजी इंडिया प्रा. लि. के कर्मचारियों की कमी के कारण पहले दिन अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप में दौड़ होने का असर साफ दिखा। उम्मीद के अनुसार अधिकांश लोग दौड़ पूरी नहीं कर सके। नोडल अधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को कहा है।
ट्रैक के किनारे रखा जाएगा पानी और ग्लूकोज
अभ्यर्थियों के दौड़ने के लिए बनी 400 मीटर की ट्रैक के किनारे पानी और ग्लूकोज बोतल में रखा जाएगा। भर्ती बोर्ड की तरफ से नोडल अधिकारी को इस व्यवस्था को पूरा कराने का जिम्मा दिया गया है। दौड़ के बीच गला सूखने या चक्कर आने पर अभ्यर्थी इसे ले सकेंगे।
महिला सिपाहियों की भर्ती बृहस्पतिवार को शुरू हुई। प्रवेश पत्र की फोटो कापी न ले आने के कारण अधिकांश अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले दिन 800 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिसमें 170 अनुपस्थित रहे। कुल 507 ने निर्धारित समय के अंदर दौड़ पूरा किया है। रिजल्ट पुलिस प्रोन्नति भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
- श्रीप्रकाश द्विवेदी, एसपी ट्रैफिक/ नोडल सिपाही भर्ती