{"_id":"5706b31e4f1c1b5c28c8121a","slug":"sipahi-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधे थाने पर होगी सिपाहियों की नियुक्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधे थाने पर होगी सिपाहियों की नियुक्ति
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिपाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पुलिस चौकी पर सिपाहियों की पोस्टिंग सीओ और थानेदार करेंगे। एसएसपी ने निर्देश जारी करने के साथ ही जिले की 57 पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों को थाने पर भेज दिया है। फेरबदल के दौरान भी सीधे चौकी पर सिपाहियों की नियुक्ति नहीं की जाएगी। थाने से भेजे गए सिपाहियों की जरूरत के हिसाब से चौकी पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिले की 57 पुलिस चौकी पर तैनात करीब 300 सिपाहियों को एसएसपी ने हटा दिया है। चौकी पर सिपाहियों की नियुक्ति की व्यवस्था में भी बदलाव हुआ है। जिले स्तर से सिपाहियों की नियुक्ति सीधे पुलिस चौकी पर नहीं होगी। यहां से अधिकारी उन्हें थाने भेजेंगे। सीओ (सर्किल अफसर) की मदद से थानेदार जरूरत के हिसाब से सिपाहियों को चौकी पर नियुक्त करेंगे।
चौकी जिस थानाक्षेत्र में है वहां तैनात सिपाही उसी थाने पर भेजे गए हैं। सभी का समायोजन करने के बाद जरूरत के हिसाब से पुलिस चौकी पर पोस्टिंग की जाएगी। सीओ पोस्टिंग की सूची एसएसपी को भेजेंगे।
विज्ञापन
कमाऊ चौकी पर पोस्टिंग के लिए शुरू हुई मारामारी
जिले की कमाऊ पुलिस चौकी मानी जानी वालीं रेलवे स्टेशन, नौसढ़, बरगदवां, फलमंडी, जगदीशपुर, पिपरौली, जंगल कौड़िया, रामगढ़ताल पर पोस्टिंग पाने के लिए होड़ मची है। इनमें से अधिकतर पुलिस चौकी पर यहां से हटाए सिपाही ही दोबारा तैनाती पाने के लिए जोर आजमाइश करने में लगे हैं। थानेदार भी नेताओं से दबाव डलवा रहे हैं।
- पुलिस चौकी पर सीधे सिपाहियों की होने वाली नियुक्ति की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। फेरबदल या तैनाती अब सीधे थाने पर होगी। एसओ जरूरत के हिसाब से पुलिस चौकी पर सिपाहियों की तैनाती सीओ की इजाजत से करेंगे।
- अनंत देव, एसएसपी