{"_id":"5e030c198ebc3e87b75ca634","slug":"sikh-community-naman-yatra-starts-jatashankar-gurudwara-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जटाशंकर गुरुद्वारा पर सिख समाज ने निकाली ‘सफर-ए-शहादत’ की नमन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जटाशंकर गुरुद्वारा पर सिख समाज ने निकाली ‘सफर-ए-शहादत’ की नमन यात्रा
Wed, 25 Dec 2019 12:43 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
जटाशंकर गुरुद्वारा से निकली नमन यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु गोविंद सिंह के माता गुजर कौर व चार पुत्रों के शहादत को समर्पित नमन यात्रा आज जटाशंकर गुरुद्वारा से निकली। पंज प्यारों की अगुवाई में निकली इस यात्रा में सिख समाज के लोग 51 कारों से शामिल हुए। पूरी यात्रा के दौरान ‘धन गुरु गोबिंद सिंह’ और ‘वाहे गुरु’ नाम का सिमरन हुआ।
यात्रा जटाशंकर गुरुद्वारा से सुबह 10 बजे शुरू होकर, यातायात चौक, गोलघर काली मंदिर, इंदिरा तिराहा, टाउनहाल चौक, शास्त्रीचौक से होते हुए छात्रसंघ चौराहा पर समाप्त हुई।
उसके बाद सिख समाज के लोग पैदल ही धन गुरुगोबिंद का सिमरन करते हुए पैडलेगंज गुरुद्वारा तक जाएंगे। पैडलेगंज गुरुद्वारा की ओर से साध संगत का अभिनंदन किया जाएगा। उसके बाद प्रसाद का वितरण होगा। जटाशंकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने बताया कि 20-29 दिसंबर तक जटाशंकर गुरुद्वारा की ओर से शहीदी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गुरुद्वारा में शबद कीर्तन, सुखमनी साहब के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नमन यात्रा का आयोजन 25 दिसंबर को होगा।

29 को पैडलेगंज गुरुद्वारा में सुखमनी साहब का पाठ
शहीदी दिवस के अंतर्गत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, पैडलेगंज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सुबह सुखमनी साहिब का पाठ होगा। स्थानीय जत्थेदारों की ओर से कीर्तन किया जाएगा। आकर्षण का केंद्र पटियाला से आए कथा वाचक सुच्चा सिंह की ओर की गई अरदास होगी। आखिर में लंगर के साथ शहीदी दिवस का समापन होगा।
जटाशंकर गुरुद्वारा पर श्री गुरु गोविंद सिंह के माता गुजर कौर व चार पुत्रों के शहादत को समर्पित नमन यात्रा को रवाना करते नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल पूर्व मेयर डॉक्टर सत्या पांडेय व गुरुद्वारा समिति के लोग