फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SIC got absent while commissioner reached to women hospital

कमिश्नर के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले एसआईसी

Fri, 31 Mar 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 31 Mar 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
SIC got absent while commissioner reached to women hospital
कमिश्नर गुरुवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। - फोटो : Amar Ujala
जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को कमिश्नर के औचक निरीक्षण में एसआईसी ही गैरहाजिर मिले, जबकि अस्पताल में कई खामियां भी पाई गईं। बाद में पहुुंचे एसआईसी से नाराज कमिश्नर ने डॉक्टरों व कर्मचारियों के बॉयोमीट्रिक हाजिरी का ब्योरा साथ लेकर दफ्तर में हाजिर होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है, ताकि हर काम गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जा सके। इसी के तहत सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों की हाजिरी की रिपोर्ट आठ बजे के बाद तत्काल निदेशालय भेजने का आदेश है। गुरुवार सुबह 10:15 बजे कमिश्नर अनिल कुमार निरीक्षण करने जिला महिला अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल मेें एसआईसी डॉ. एके गुप्ता अपने कमने में मौजूद नहीं थे। उनसे संपर्क करने की कोशिश भी की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद सूचना मिलते ही अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईवी विश्वकर्मा महिला अस्पताल पहुंच गए और कमिश्नर को निरीक्षण कराया। कमिश्नर ने लेबर रूम के पास स्थित वार्डाें में भर्ती प्रसूताओं से दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चोक टॉयलेट व नालियों को तत्काल साफ कराने का निर्देश देते हुए फटकार भी लगाई। ड्रग स्टोर का भी उन्होंने निरीक्षण किया और दवा रजिस्टर भी देखा। अस्पताल में जिन दवाओं की कमी है उनकी सूची उपलब्ध कराने को कहा। अल्ट्रासाउंड रूम के निरीक्षण के दौरान सोनोलॉजिस्ट की डिमांड भेजने का निर्देश भी दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed