फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   shopkeeper use polythyn after ban

पॉलिथीन के खिलाफ अभियान रुका

Wed, 03 Feb 2016 11:19 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper use polythyn after ban
शासनादेश के बाद पॉलिथीन के खिलाफ पूरी तरह बंदी के लिए चला अभियान थम गया है। इस वजह से बाजारों में दुकानदारों के पास चोरी छिपे पॉलिथीन नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन


21 जनवरी से शहर में पॉलिथीन थैलियों पर पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। इसके तहत इनके उत्पादन, भंडारण, बिक्री, इस्तेमाल और वितरण पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। साथ ही इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रोक की जिम्मेदारी अन्य विभागों के अलावा नगर निगम को भी दी गई है, लेकिन छापेमारी का अभियान कुछ दिन चलकर थम सा गया है। लिहाजा बाजार में दुकानों और ठेलियों पर पॉलिथीन फिर से नजर आने लगी है। खासकर काले रंग की पॉलिथीन।
विज्ञापन


सामान्य तौर पर काले रंग की पॉलिथीन को रिसाइकिल करके तैयार किया जाता है। ऐसे में इनके शहर में ही बनने की आशंका जताई जा रही है। नगर निगम के मुख्य खाद्य सफाई निरीक्षक पीएन गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई संबंधी नियमावली नहीं होने की वजह से कार्रवाई करने में दिक्कत आ रही है। वहीं नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि अभियान फिर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed