{"_id":"5d3b592e8ebc3e6c9d3b4be2","slug":"shivraj-singh-chauhan-targets-azam-khan-over-controversial-remark-on-rama-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खान का मानसिक संतुलन ठीक नहीं, सख्त कार्रवाई की जरूरत- शिवराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खान का मानसिक संतुलन ठीक नहीं, सख्त कार्रवाई की जरूरत- शिवराज
Sat, 27 Jul 2019 06:30 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 27 Jul 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सपा सांसद आजम खान को शुक्रवार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठी महिला पर जिस तरह की अभद्र टिप्पणी की गई, उससे पूरी सदन शर्मसार है। ऐसे विकृत मानसिकता वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। गलत बयानी आजम की आदत में शामिल है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने जयाप्रदा के बारे में भी अभद्र टिप्पणी की थी। वह संसद में रहने लायक नहीं हैं। आजम ने गरीबों की जमीन पर कब्जा किया है फिर भी ऐसे व्यक्ति के बचाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संसद में खड़े हो जाते हैं। इसका मतलब है कि आजम जो कुछ बोलते हैं, उसमें अखिलेश की सहमति रहती है।
विज्ञापन
भाजपा के सदस्यता अभियान के सिलसिले में गोरखपुर आए शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को गोरखपुर क्लब में पत्रकारों से बात की और विपक्ष के साथ ही राजनीतिक विश्लेषकों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का धर्म राष्ट्रवाद है। सपा, बसपा, कांग्रेस ने यूपी को बर्बाद कर दिया था। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी की जनता ने जातिवादी, परिवारवादी दलों को सबक सिखाकर राष्ट्रवाद का समर्थन किया है। चुनाव के बाद सपा-बसपा का बेमेल गठबंधन भी टूट गया। बुआ आरोप लगा रही हैं कि बबुआ अपना वोट उनके प्रत्याशियों को नहीं दिला सके।
विज्ञापन
सवाल यह है कि यदि बबुआ के पास इतने वोट होते तो क्या वह अपनी पत्नी को ही चुनाव जीताकर संसद नहीं पहुंचा लेते। सपा-बसपा गठबंधन के बाद राजनीतिक विश्लेषक कहते थे कि यूपी में भाजपा 25 सीटों पर सिमट जाएगी। जनता ने मोदी-योगी के काम पर मुहर लगाई और लोकसभा की 64 सीटें भाजपा और उसके सहयोगी दल की झोली में डाल दीं। यूपी की जनता ने भी विकास और राष्ट्रवाद पर भरोसा किया।
विधायकों की बगावत घर की बात, उसपर नहीं बोलेंगे
एक सवाल के जवाब में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि वह चाहते तो मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बन जाती, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस की सीटों का अंतर बहुत कम था। नैतिकता के नाते उन्होंने ऐसा नहीं किया गया। यदि ऐसा करते तो उनके और कांग्रेस में क्या फर्क रहता।
भाजपा के दो विधायकों की बगावत के सवाल पर कहा कि इस पर वह कुछ नहीं बोलेंगे। यह हमारे घर के अंदर की बात है। पार्टी सदस्य के लिए हर घर पर दस्तक देगी। समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है। अब विस्तारक घर-घर दस्तक देकर सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे।