फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sharab in bihar

शराब के शौकीनों को बताएंगे बिहार का कानून

Sun, 08 May 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Sun, 08 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
sharab in bihar
पुलिस प्रशासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बार्डर से सटे कुशीनगर और देवरिया के इलाके में शराब के शौकीनों को बिहार में शराब बंदी को लेकर बने कानून के बारे मेें बताया जाएगा। इस कानून की सख्ती का हवाला देते उन्हें आगाह किया जाएगा कि अगर गलती से भी शराब के साथ बिहार बार्डर में दाखिल हो गए तो लंबे फंस जाएंगे।  यही नहीं बार्डर से सटे इलाकों में तीन किलोमीटर तक के दायरे में स्थित शराब की दुकानें बंद कराने को लेकर बिहार सरकार, यूपी सरकार से अपील करेगी।
विज्ञापन



बार्डर से सटे बिहार के अफसरों के साथ गोरखपुर मंडल के कमिश्नर पी गुरुप्रसाद और डीआईजी शिवसागर सिंह की बैठक में सारण मंडल के कमिश्नर प्रभात शंकर ने यह जानकारी दी। गत दिनों कुशीनगर में हुई इस बैठक में सारण के कमिश्नर के अलावा गोपालगंज के एसपी रवि रंजन और सीवान के एसपी सौरभ सिंह समेत कई प्रशासनिक अफसर भी मौजूद रहे। करीब दो घंटे तक चली बैठक में शराब की तस्करी रोकने समेत, तस्करी के तरीकों पर चर्चा हुई। गोरखपुर मंडल के कमिश्नर पी गुरुप्रसाद ने बताया कि बैठक के मार्फत कुशीनगर और देवरिया के डीएम, एसपी को गाइडलाइन जारी की जा रही है।
विज्ञापन


बिहार नंबर की गाड़ियों की सख्त चेकिंग के साथ ही बार्डर की शराब की दुकानों में आबकारी महकमा निरंतर छापेमारी करेगा। इस दौरान शराब पीने वालों को बिहार में शराब बंदी के सख्त कानून की भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कमिश्नर ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अगर शराब के साथ बिहार सीमा में पकड़ा गया तो साल भर तक जमानत नहीं हो सकेगी। बिहार में शराब पर रोक के बाद वहां के लोग बार्डर से सटे कुशीनगर और देवरिया क्षेत्र की शराब की दुकानों में शराब पीने जा रहे हैं। कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में शराब मिलाकर तस्करी हो रही है तो वहीं रंग से पहचान न हो इसलिए बड़े पैमाने पर पानी की बोतलों में वोदका मिलाकर तस्करी हो रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed