फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   seed escaped with bike

पुलिस वालों को चकमा देकर सीज बाइक लेकर फरार

Fri, 13 Dec 2019 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
seed escaped with bike
पुलिस वालों को चकमा देकर सीज बाइक लेकर फरार
विज्ञापन

गोरखपुर। गुलरिहा थाने में सीज कर खड़ी की गई बाइक को कच्ची शराब कारोबारी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसे कच्ची शराब के साथ दबोचा था और उसकी बाइक को सीज कर दिया था। आरोपी पहरे पर तैनात सिपाही को झांसा देकर कोर्ट रिलीज ऑर्डर दिखाए बिना बाइक को लेकर फरार हो गया। घटना तो एक सप्ताह पहले हुई है, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को बुधवार को हो पाई, जिसके बाद से ही हड़कंप मचा है। अब पुलिस उसकी तलाश में लगी है, देर रात तक पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी थी।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा क्षेत्र के जंगल हरपुर निवासी अभिषेक चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। कच्ची शराब की तस्करी करने के आरोप में कई बार वह जेल भी जा चुका है। करीब 15 दिन पहले बनगाई से वह कच्ची शराब की खेप लेकर बाइक से जा रहा था। इस दौरान गुलरिहा पुलिस की टीम ने जंगल डुमरी नंबर एक में उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसकी पैशन प्रो बाइक सीज कर दी गई थी। उसी दिन से बाइक थाने में खड़ी थी।
विज्ञापन

बताते हैं कि एक सप्ताह पहले वह थाने में पहुंचा और पहरे पर तैनात सिपाही को झांसा देकर कोर्ट का रिलीज आर्डर दिखाए बिना बाइक लेकर फरार हो गया। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच चल रही चर्चाओं पर यकीन करें तो उसकी इस करतूत के पीछे गुलरिहा थाने की अस्थाई पुलिस चौकी खपड़हवां में तैनात दो सिपाहियों की भी भूमिका है। थानेदार मनोज कुमार राय को जब से इस बारे में पता चला है तभी से उनकी पेशानी पर बल पड़ा हुआ है। इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनके अवकाश पर रहने के दौरान यह घटना हुई है। बुधवार को अवकाश से लौटकर आने के बाद इस बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed