फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   seaver has been destroyed by rain which is made only three month before

तीन महीने पहले बनी नाले की दीवार गिरी 

Sun, 29 May 2016 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 29 May 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
seaver has been destroyed by rain which is made only three month before
संगम चौराहे के पास बारिश से गिरा नाला। - फोटो : shivharsh
शनिवार की देर रात हुई बारिश में पादरी बाजार बाईपास और महेसरा में तीन महीने पहले बनी नाले की दीवार गिर गई। पादरी बाजार में दीवार गिरने और जल जमाव से नाराज लोगों ने प्रदर्शन करते हुए संगम चौराहे पर सड़क जाम कर दी, जबकि महेसरा में गुस्साए लोगों ने निरीक्षण करने पहुंचे नगर निगम के अवर अभियंता को दौड़ा लिया। दोनों घटनाओं के बाद नगर आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पादरी बाईपास से संगम चौराहे तक 40 लाख से तीन महीने पहले नाले का निर्माण कराया गया था। इस बीच शनिवार की देर रात हुई बारिश में नाले की दीवार ढह गई। क्षेत्र के सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि घटिया निर्माण को लेकर नगर आयुक्त से लेकर कमिश्नर तक शिकायत की गई लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। उधर, गुस्साए लोगों ने संगम चौराहे पर उमेश यादव, चंद्र देव यादव, देवेंद्र आदि के नेतृत्व में दिन में सुबह 11 बजे सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के आश्वासन पर लोग माने। इसके बाद विधायक ने पार्षद सुजीत कुमार और अभियंताओं के साथ नाले का निरीक्षण किया। पांच जगहों पर नाला पूरी तरह ढहा मिला। कई जगहों पर नाला ही टेढ़ा मेढ़ा हो गया था। नगर विधायक ने मौके से कमिश्नर से बात कर इस मामले की जांच कराने की मांग की। कमिश्नर ने नगर विधायक को आश्वस्त किया कि नाले की दीवार का दोबारा निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, महेसरा में तीन माह पूर्व 16 लाख से बनी नाले की करीब दस मीटर दीवार भी बीती रात हुई बारिश में गिर गई। इसे देख लोग नाराज हो गए। उन्होंने ठेकेदार के साथ दीवार की मरम्मत कराने पहुंचे अवर अभियंता जय राम यादव को दौड़ा लिया। लोगों का गुस्सा देख ठेकेदार और जेई भाग निकले। इसी नाले की दीवार अप्रैल माह में भी गिरी थी। इसके बाद नगर आयुक्त ने जांच कमेटी बनाई थी।

सीएम और केन्द्रीय मंत्री से की शिकायत
नालों के घटिया निर्माण को लेकर नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केंद्रीय नगर विकास मंत्री वेंकैया नायडू से लिखित शिकायत की है। उन्होंने कहा कि शिवपुर साहबाजगंज और मोहरीपुर में नाले की दीवार का गिरना घटिया निर्माण की गवाही है। इस तरह के निर्माण कराके जनता के पैसे की बंदरबांट की जा रही है।


नाला निर्माण कराने वाले ठेकेदार को किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया है। दोबारा निर्माण हुए बगैर भुगतान नहीं किया जाएगा। नालों की दीवार गिरने की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।
- बीएन सिंह, नगर आयुक्त 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed