फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   School Director and teacher harsh firing on occasion of flag hoisting on Independence Day in UP

यूपी: स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के समय विद्यालय प्रबंधक व अध्यापक ने की हर्ष फायरिंग, मुकदमा दर्ज

Thu, 15 Aug 2019 09:23 PM IST
देव कश्यप यूपी डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर/ रुधौली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर/ रुधौली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Aug 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
School Director and teacher harsh firing on occasion of flag hoisting on Independence Day in UP
झंडारोहण के बाद विद्यालय प्रबंधक व अध्यापक द्वारा हर्ष फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

रुधौली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में स्थित एक विद्यालय में झंडारोहण के बाद जोश में आकर विद्यालय प्रबंधक व अध्यापक द्वारा हर्ष फायरिंग किया गया, लेकिन ऐसा करना उनको महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने विद्यालय प्रबंधक व अध्यापक को थाने ले आई और समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के बाद हिदायत नामा देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में स्थित मोहम्मद रशीद इंटर कॉलेज में सुबह लगभग नौ बजे झंडारोहण के समय पहले विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद राशिद द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ताक पर रखते हुए अपने रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग की गई यह देख विद्यालय के अध्यापक लालचंद भी जोश में आ गए और उन्होंने भी राइफल से हवाई फायर किया।
विज्ञापन


गोलियों की तड़तड़ाहट से विद्यालय समेत पूरा बाजार गूंज उठा और लोग दहशत में आ गए। सिर्फ इतना ही नहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया, जिसके बाद हरकत में आए पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव द्वारा घटना से संबंधित विद्यालय प्रबंधक व अध्यापक को शस्त्र समेत थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान विद्यालय प्रबंधक ने फायरिंग को रिहर्सल बताया। जिसके बाद पुलिस ने विद्यालय प्रबंधक व अध्यापक के विरुद्ध धारा 30 आर्म्स एक्ट एवं धारा 188 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर हिदायतनामा दाखिल कर छोड़ दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के अनुसार मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है, जांच के बाद उचित एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed