फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Scheduled Caste beaten in suspicion of love affair, video gone viral

यूपी: प्रेम संबंध के शक में अनुसूचित जाति के युवक को भीड़ ने पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 13 Oct 2019 08:23 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 13 Oct 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
Scheduled Caste beaten in suspicion of love affair, video gone viral
युवक की लोगों ने की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व प्रेम संबंध के शक में एक दलित युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई करने और सिर मुंडवाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पीड़ित की उम्र 18 वर्ष है और वह बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे वह पड़ोस के गांव में एक मोबाइल की दुकान पर स्कॉलरशिप चेक कराने गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी पुत्री से प्रेम संबंध के शक में उससे पूछताछ करने लगा। इससे घबराकर युवक भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और बरगद के पेड़ से बांधकर मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन


पिटाई के बाद लोगों ने युवक का सिर भी मुंडवा दिया। युवक जब प्यास से बेहोश होने लगा तो लोगों ने उसके हाथ खोले। इस दौरान भीड़ में मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। भवानीगंज थानाध्यक्ष हरि नारायण दीक्षित ने बताया कि उन्हें घटना जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर होती थी बात

पीड़ित ने बताया कि कक्षा पांच का छात्र था तभी से लड़की को जानता है। इस समय लड़की इंटर में है और फोन कर उससे परीक्षा के बारे में बात करती है। शुक्रवार सुबह जब वह अपना स्कालरशिप चेक करने के लिए बयारा गया तो लोगों ने उसकी पिटाई की और सिर मुंडवा दिया।  

लड़की को करता था परेशान

लड़की के पिता ने कहा कि युवक अक्सर मोबाइल दुकान के सामने खड़ा रहता है और उनकी बेटी को पत्र देने की कोशिश करता है। शुक्रवार को जब उन्होंने जसवंत से पूछताछ शुरू की तो वह भागने लगा। इस पर लोगों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed