फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   scamp lotted track lodged with beetelnut in Gorakhpur

गोरखपुर: खुद को सेल ट्रैक्स अधिकारी बताकर लूट लिए सुपारी से लदे दो ट्रक

Tue, 28 May 2019 05:50 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 28 May 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
scamp lotted track lodged with beetelnut in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

असम से सुपारी लेकर नागपुर जा रहे दो ट्रक (RJ074593 और RJ10GB0535 ) चालकों को गोरखपुर के दोहरीघाट से पहले सांउखोर के पास बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने ट्रक के आगे स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी कर दी। बता दें कि बदमाश पुलिस की में वर्दी थे।

विज्ञापन


गाड़ी के कागजात आदि देखने के बाद गाड़ी को जिला मुख्यालय ले जाने के नाम पर ट्रक चालकों को जबरन अपनी गाड़ी में बिठा लिया। चालकों के पास से मोबाइल और 10000 रुपए आदि भी लूट लिए। इस दौरान उनके सहयोगी दोनों सुपारी लदे ट्रक लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


ये घटना बीती रात 1:00 से 2:00 बजे के बीच की है। ट्रक चालकों ने बेलीपार पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना पाकर रात में ही एस पी आर ए, सीओ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष बेलीपार ने अपनी टीम के साथ पीड़ितों को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने खुद को सेल टैक्स अधिकारी बताया था। ट्रक में करीब एक करोड़ रुपए की सुपारी लदी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed