{"_id":"dd7e2ba223e75bbfc6aaa11083da1dbd","slug":"save-gouraiya-lession-to-school-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने गौरैया बचाने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने गौरैया बचाने की अपील की
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। विश्व गौरैया दिवस पर मंगलवार को स्कूली बच्चों ने चेतना तिराहे से वन विभाग तक जागरूकता रैली निकाली। वन विभाग और गोरखपुर एनवायरंमेंटल एक्शन ग्रुप के सहयोग से निकाली गई इस रैली को वनाधिकारी डॉ. जनार्दन शर्मा एवं नगर शिक्षा अधिकारी ब्रह्मचारी शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्य वन संरक्षक आरआर जमुवार ने कहा कि आज से डेढ़ दशक पूर्व तक हमारे घरों में गौरैया की खूब आवाजाही हुआ करती थी। लेकिन भौतिकता और चकाचौंध में हमने प्रकृति के साथ जीने का आनंद खो दिया।
इसी कारण यह चिड़िया आज हमारे बीच से विलुप्त हो रही है। वनाधिकारी डॉ. जनार्दन शर्मा ने कहा कि सामाजिक पक्षी होने के कारण ही यह ज्यादातर झुंड में रहती है। जमीन पर बिखरे अनाज के दाने, छोटे कीड़े-मकोड़े इसके प्रिय भोजन है। डॉ. सीमा त्रिपाठी ने कहा कि हम अपने बगीचे व घरों में गौरेया के लिए गौरैया बॉक्स लगाएं।