फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saurabh wins 50 and 100 meter race

50 और 100 मीटर रेस में सौरभ आगे

Sun, 13 Nov 2016 12:47 AM IST
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 13 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Saurabh wins 50 and 100 meter race
कैंपियरगंज व खजनी के बीच कबड्डी मैच हुआ। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
राजकीय कन्या दीक्षा विद्यालय नार्मल में हो रही खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को कई स्पर्धाएं हुईं। 50 मीटर दौड़ के प्राथमिक बालक वर्ग में चौरीचौरा के सौरभ व वीरू क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर रेस में भी सौरभ अव्वल रहे, जबकि सदर तहसील के विकास दूसरे स्थान पर। 200 मीटर रेस में चौरीचौरा के वीरू अव्वल रहे, सौरभ को दूसरा स्थान मिला। 200 मीटर की दौड़ के बालिका वर्ग में सदर की पूजा ने बाजी मारी, कैंपियरगंज तहसील की लक्ष्मी को उपविजेता का ताज मिला। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में चौरीचौरा के वीरू पहले स्थान पर रहे। कैंपियरगंज के अमरेश को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग की 100 मीटर रेस के बालिका वर्ग में सदर की सपना भारती अव्वल रहीं। कैंपियरगंज में महिमा यादव को दूसरा स्थान मिला। बालक वर्ग में चौरीचौरा के दिनेश ने सदर के राजकुमार को दूसरे स्थान पर छोड़ा। 400 मीटर रेस में सदर की सपना भारती प्रथम व पुष्पा द्वितीय रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग में चौरीचौरा के दिनेश ने सदर तहसील के मनीष को परास्त किया।
विज्ञापन


बास्केटबॉल, क्रिकेट व फुटबॉल में सहजनवां के खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक मिला। जूनियर गोला क्षेपण बालिका वर्ग में सदर की ज्योति व अर्चना क्रमश:पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में सदर तहसील के अशोक ने बाजी मारी। चौरीचौरा के करन को दूसरा स्थान मिला। उच्च वर्ग की 200 मीटर रेस बालिका वर्ग में सदर वर्ग की सपना विजेता बनीं। कैंपियरगंज की महिमा को दूसरा स्थान मिला। चक्र क्षेपण में अर्चना सदर तहसील प्रथम व ममता कैंपियरगंज द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक वर्ग में सदर के मगन पहले व अशफाक दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद उच्च वर्ग की बालिका वर्ग में सदर की ज्योति प्रथम व सहजनवां की हसीना खातून द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में चौरीचौरा के धर्मेंद्र को पहला तथा सहजनवां के अंकित को दूसरा स्थान मिला। लंबी कूद प्राथमिक वर्ग में अंजलि पहले व सोनम दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में चौरीचौरा के बब्लू ने सदर के वीरू को हराया। कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में सदर को पहला, चौरीचौरा  को दूसरा स्थान मिला। जूनियर बालक वर्ग में सदर तहसील ने खजनी तहसील को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed