फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sand art compition in gorakhpur

रेत शिल्प प्रतियोगिता : एलपीएम स्कूल और कानपुर यूनिवर्सिटी ने बाजी मारी

Fri, 13 Dec 2019 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
sand art compition in gorakhpur
रेत शिल्प प्रतियोगिता : एलपीएम स्कूल और कानपुर यूनिवर्सिटी ने बाजी मारी
विज्ञापन

गोरखपुर। सुभसा स्कल्पचर की ओर से द्वितीय राज्य स्तरीय रेत शिल्प प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को राप्ती नदी के राजघाट पर किया गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में एलपीएम पब्लिक स्कूल गोला बाजार एवं सीनियर वर्ग में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय दूसरे एवं चानमती एजुकेशनल एंड टीचर्स ट्रेनिंग इंस्ट्ीयूट लालगंज की टीम तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में दूसरे और तीसरे नंबर पर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोरखपुर एवं सेंट जेवियर्स स्कूल आजाद चौक ने कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में 10 टीमों के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नगर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि गोरखनाथ मंदिर कार्यालय के सचिव द्वारिका तिवारी, अतुल सराफ एवं अभिषेक पांडेय ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजक भाष्कर विश्वकर्मा, संत किशोर चौहान, सुशील गुप्ता, डॉ. विवेक चौधरी, नंद किशोर गौड़, प्रवीण पांडेय, डॉ. रेखारानी शर्मा, बृजेश यादव, अखिलेश निषाद, अनिल सोनकर, अशोक कुमार प्रजापति, संजय सिंह, अजय कुमार, सुगम सिंह, प्रमोद मिश्रा, डा. विजमराप यादव, रामदास यादव, अमित, बविता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम में ये रहे शामिल
कानपुर विश्वविद्यालय की टीम में शैलेंद्र कुमार मौर्य, प्रतीक्षा राठौर, अंशिका तिवारी, सृष्टि मिश्रा, नंदिनी चौहान, शिवशंकर, रामवीर सिंह, राजन विश्वकर्मा, दिलीप कुमार राठौर एवं आयुष वर्मा शामिल रहे। वहीं जूनियर वर्ग में यशवंत यादव, कृष्णा सिंह, अर्पित, सुमित यादव, अमर यादव, अनुराग, अंबरीश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed