{"_id":"b1ebacfb1bd76157cf0123cccd8bea4c","slug":"samajwadi-party-organize-sammelan-in-every-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ब्लॉक में होगा सपा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ब्लॉक में होगा सपा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी के चुनाव संचालन की रणनीति बनाने के लिए रविवार को प्रत्याशी के केंद्रीय कार्यालय पर एक बैठक हुई। इसमें चुनाव संचालन को लेकर अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। हर ब्लॉक के प्रभारी तय किए गए, जो न्याय पंचायत स्तर पर प्रभारी बनाएंगे। हर ब्लॉक पर पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें पार्टी के नेता भाग लेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सभी मतदाताओं से संपर्क करें। न्याय पंचायत स्तर पर प्रभारियों की सूची ब्लॉकों के प्रभारी बना कर देंगे। जो भी मतदाता हैं उनसे संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी जयप्रकाश यादव को वोट दिलाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भालचंद यादव ने कहा कि चुनाव जीतना सबका लक्ष्य है। चुनाव कार्यकर्ता ही लड़ता है। सभी कार्यकर्ता मिल कर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराएं। सपा प्रत्याशी जयप्रकाश यादव ने कहा कि उनकी जीत पार्टी के हर कार्यकर्ता की जीत होगी। कार्यकर्ताओं के दिशा निर्देश पर ही वह कार्य करेंगे। मंत्री रहते हुए उन्होंने जिले के विकास के लिए हर संभव कार्य किया। जो कार्य अधूरे रह गए हैं वह एमएलसी बनने के बाद पूरा करूगां। पंचायत प्रतिनिधियाें के हक और अधिकार की लड़ाई पूरी इमानदारी से लड़ेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. मोहसिन खां तथा संचालन मनुरोजन यादव ने किया।
कार्यक्रम में अवधेश यादव, राजेश सिंह, प्रहलाद यादव, कीर्तिनिधि पांडेय, जफर अमीन डक्कू, जियाउल इस्लाम, संजय सिंह, रजनीश यादव, रामभुआल निषाद, रणविजय चंद, अभिमन्यु यादव, साधू यादव, योगेंद्र चौहान, हरिवंश यादव, तेरस यादव, अखिलेश यादव, संजय पहलवान, बसंत पासवान, प्रमोद यादव, शशिकांत दुबे, सुशीला भारती, ललिता यादव, रामजतन यादव आदि मौजूद थे।