{"_id":"5c62ebb4bdec22691d36d014","slug":"samajwadi-party-leaders-clash-with-police-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस से सपा कार्यकर्ताओं की जमकर हुई नोकझोंक-धक्कामुक्की, कैंट इंस्पेक्टर का बिल्ला नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस से सपा कार्यकर्ताओं की जमकर हुई नोकझोंक-धक्कामुक्की, कैंट इंस्पेक्टर का बिल्ला नोचा
Tue, 12 Feb 2019 09:22 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जुलूस निकाला, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने से रोका तो सड़क पर बैठ गए और रास्ता जाम कर दिया।
हटाने की कोशिश की गई तो पुलिस व प्रशासन के अफसरों से उलझ गए। तीखी नोंकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई। इस बीच कैंट इंस्पेक्टर रवि राय का बिल्ला किसी प्रदर्शनकारी ने नोच दिया।
आपाधापी के बीच पुलिस ने जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम और पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव समेत 110 पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हालांकि बाद में निजी मुचलके पर सभी को पुलिस लाइंस से छोड़ दिया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति के कार्यकर्ता जुलूस और धरना प्रदर्शन कर रहे थे। कानून व्यवस्था न बिगड़े इसलिए उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा।

Trending Videos
प्रदर्शन के दौरान अवधेश यादव, रजनीश यादव, अशोक यादव, राजकुमारी देवी, राघवेंद्र तिवारी राजू, संजय पहलवान, जितेंद्र यादव, अशोक चौधरी, राजीव यादव, मैना भाई, रौनक श्रीवास्तव, बिट्टू यादव, राजमंगल यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कैंट इंस्पेक्टर का बिल्ला नोंचा, कई की वर्दी खींची प्रदर्शन के दौरान कई पुलिस अफसरों के साथ बदसलूकी हुई। धक्कामुक्की और खींचतान के दौरान किसी सपा कार्यकर्ता ने कैंट इंस्पेक्टर का बिल्ला नोंच लिया तो कई पुलिसवालों की वर्दी भी खींची गई।
हालांकि कैंट इस्पेक्टर का कहना है कि किसी ने उनका बिल्ला नहीं नोंचा। खींचतान के दौरान बिल्ला गिर गया। धक्कामुक्की के दौरान कुछ सपा कार्यकर्ताओं के अलावा और आम नागरिक भी सड़क पर गिरने से चोटिल हो गए।
पार्टी कार्यालय से निकाला जुलूस राष्ट्रीय अध्यक्ष को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने की सूचना मिलने के आधे घंटे के भीतर ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर जुट गए।

थोड़ी देर तक रणनीति बनाई और 12 बजे के करीब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के लिए जुलूस निकाला। उधर पहले से सतर्क पुलिस व प्रशासन की टीम ने जब उन्हें शास्त्री चौक के पास ही रोकने की कोशिश की तो हंगामा शुरू कर दिया।
कई कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए जिससे जाम लगने लगा। पुलिस ने वहां से उन्हें उठाना चाहा तो उन्होंने धक्कामुक्की शुरू कर दी जिसपर पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा।