फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sahajanva police fir

गोरखपुर: सहजनवां थाने से शराब गायब होने के मामले में कई थानेदारों पर केस

Sat, 14 Dec 2019 11:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
sahajanva police fir
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर के सहजनवां थाने के माल खाने से तस्करी को जा रही पकड़ी गई शराब के गायब होने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने जून 2017 से जून 2019 के बीच तैनात रहे थानेदारों व मालखाना प्रभारी के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अपने स्तर से की जांच में यह पाया था कि शराब दूसरे कमरे में रखी गई थी लेकिन डीएम की सख्ती के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिसकर्मियों में अधिकांश गोरखपुर में ही तैनात हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन को शिकायत मिली थी कि सहजनवां थाने में जब्त कर रखी गई तस्करी की शराब गायब है। इसी आधार पर डीएम ने जांच के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सहजनवां सरनीत कौर ब्रोका के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई। 20 दिन पहले ज्वाइंट मजिस्ट्रेट टीम के साथ सहजनवां थाने पहुंचीं। मालखाना खोल कर जब्त शराब, नष्ट की गई शराब और शराब जब्त करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी की जांच की।
विज्ञापन


शराब जब्ती अभियान के दौरान छापेमारी में शामिल टीम, पुलिस अधिकारी, जवान और वाहन चालक आदि की बिंदुवार जानकारी ली। जिसमें पता चला कि जून 2017 से जून 2019 के बीच जब्त की गई तस्करी की शराब में 557 बोतल गायब हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तत्कालीन थानेदार व मालखाना प्रभारी को दोषी बताते हुए कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 नवंबर को डीएम ने एसएसपी को पत्र लिख आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया था। कार्रवाई न होने पर बुधवार को उन्होंने रिमाइंडर भेजा था। जिसके बाद शुक्रवार को मुकदमा दर्ज हुआ। एसएसपी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि डीएम के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed