फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sahabganj traders

व्यापारियों ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष को किया सम्मानित

Fri, 06 Dec 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
sahabganj traders
गोरखपुर भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता का स्वागत करते साहबगंज के ब्यापारी।
व्यापारियों ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष को किया सम्मानित
विज्ञापन

गोरखपुर। भगवती जालान पर साहबगंज के प्रमुख व्यापारियों ने भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दिया। व्यापारियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। व्यापारी भगवती जालान व राम अवतार जालान ने महानगर अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

अध्यक्ष चेंबर ऑफ ट्रेडर्स अनूप किशोर अग्रवाल व महामंत्री कमलेश अग्रवाल, अध्यक्ष सुतली व्यवसायी संघ अशोक कुमार गुप्ता व अध्यक्ष गोरखपुर डिस्पोजल एसोसिएशन पवन जालान ने भी महानगर अध्यक्ष को सम्मानित किया। महानगर अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि व्यापारी समाज की सेवा समर्पण के भाव से सदैव करता रहूंगा। इस दौरान उपाध्यक्ष चेंबर आफ ट्रेडर्स संतोष पोद्दार, अशोक जालान, अंबरीश जालान, सौरभ जालान, विजय चांदवासिया, रमेश जोशी, चंद्र प्रकाश जोशी, हरि नारायण जालान, रास बिहारी जालान, विकास जालान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed