फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rumor of murder of bjp parshad

भाजपा पार्षद के कत्ल की अफवाह फैलाने वाले पर दर्ज होगा केस

Wed, 23 Oct 2019 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
rumor of murder of bjp parshad
भाजपा पार्षद के कत्ल की अफवाह फैलाने वाले पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन

गोरखपुर। लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या के बाद ही सोशल मीडिया के जरिए भाजपा नेता की हत्या की अफवाह फैलाने वाले पर कैंट थाने में केस दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने पीआरओ को तहरीर देने का आदेश दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से लखनऊ अफवाह फैलाई गई थी।

पुलिस की जांच में पता चला है कि फेसबुक पर ब्राह्मण हर्ष पराशर के नाम से बनी फेक आईडी से रविवार दोपहर को पोस्ट किया गया था। पोस्ट में लिखा था कि गोरखपुर में भाजपा पार्षद अशोक पाल की गोली मारकर हत्या। साथ ही हिंदुओं के खिलाफ अशोभनीय भाषा का भी इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद से यह खबर जंगल में आग की फैलने लगी। गोरखपुर में अशोक पाल नाम का कोई पार्षद भाजपा में ही नहीं है। भाजपा के एक पूर्व पार्षद का नाम गिरिजेश पाल है। अफवाह के चलते गिरिजेश पाल और भाजपा नेताओं के पास लगातार फोन घनघनाने लगे। पार्षद और भाजपा नेता दिन भर लोगों को सफाई देते रहे।
विज्ञापन

अफवाह लखनऊ से फैलाई गई थी। ऐसा करने वाले पर कैंट थाने में केस दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।
- डॉ सुनील गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed