फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ruckus in rto for driving licence

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए लोगों का हंगामा 

Tue, 19 Apr 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 19 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
ruckus in rto for driving licence
आरटीओ में हंगामे के बाद लोगों को समझाते आरआई - फोटो : mahesh kumar
आरटीओ दफ्तर में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शुरू हुई एकल खिड़की की व्यवस्था से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को लोग भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े होने से गुस्से में आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे आरआई तारकेश्वर मल्ल ने लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे अस्थाई ड्राइविंग के काउंटर पर लोगों की लंबी कतार लगी थी। काउंटर पर बैठा बाबू काफी धीमी गति से काम कर रहा था। चिलचिलाती धूप में देर तक खड़े लोगों ने जब बाबू से काम में तेजी लाने को कहा तो वह बिगड़ गए। इस पर लोगों से कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आरटीओ कार्यालय में हंगामा शुरू हो गया। गर्मी में खड़े लोगों का आरोप था कि घंटों लाइन में खड़े होने के बावजूद उनका काम नहीं हो रहा है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए लोग हंगामा करते हुए आरआई तारकेश्वर मल्ल के ऑफिस के बाहर जमा हो गए। किसी तरह तारकेश्वर मल्ल ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed