{"_id":"5d3f40d38ebc3e6d063031ec","slug":"ruckus-in-district-hospital-gorakhpur-city-news-gkp3157758171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा
गोरखपुर। जिला अस्पताल के फीमेल वार्ड में सोमवार को मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। घरवालों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हल्ला मचाया तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के समझाने के बाद लोग शांत हुए।
बेलीपार के नगवा जैतपुर निवासी अनुराधा की तबीयत खराब होने पर उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उसके बाद उनके घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टर और स्टाफ के समझाने पर लोग नहीं माने तो कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत करा दिया। एसआईसी ने बताया कि लापरवाही की बात गलत है। मामले की जांच कराई जा रही है।