फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   robbery in gorakhpur

पुलिसवाला बनकर कांग्रेस नेता की मां से गहने लूटे

Fri, 23 Aug 2019 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
robbery in gorakhpur
इसी बुजुर्ग महिला के साथ हुई है लूट।
पुलिसवाला बनकर कांग्रेस नेता की मां से गहने लूटे
विज्ञापन

गोरखपुर। कैंट इलाके के एडीजी आवास के करीब बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस बनकर चेकिंग के नाम पर कांग्रेस नेता परवेज सिद्दीकी की मां मुस्तरी सिद्दीकी से गहने लूट लिए। वह डॉ. वाईसी यादव के नर्सिंग होम से उपचार कराकर रिक्शे से घर लौट रही थीं। रास्ते में वारदात कर आरोपी फरार हो गए। थोड़ी देर बाद उन्होंने बदमाशों द्वारा कागज में लपेट कर दिए गए गहने को देखा तो वह नकली निकला,. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पंद्रह दिन के अंदर कैंट क्षेत्र में इस तरह हुई लूट की दूसरी वारदात है।
शाहपुर में भारती विद्या मंदिर स्कूल के पास रहने वाली मुस्तरी सिद्दीकी छात्रसंघ चौराहे के पास स्थित डॉक्टर वाईसी यादव के नर्सिंग होम में इलाज कराने गई थीं। इलाज के बाद रिक्शे से घर लौट रही थीं। अभी एडीजी आवास से आगे आंबेडकर चौराहे के करीब पहुंची थीं कि बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिस वाला बताकर रिक्शा और बगल में गुजर रहे साइकिल सवार को रोका। साइकिल सवार को चेक करने का दिखावा करने के बाद उसे जाने के लिए कह दिया। इसके बाद कथित पुलिस वालों ने मुस्तरी सिद्दीकी से कहा कि संगीता नाम की महिला से लूट हो गई है और आगे चेकिंग चल रही है। इसके बाद से महिलाओं के गहने पहनकर निकलने पर रोक लगी है। उनके झांसे में आकर उन्होंने सोने की चार चूड़ी, दो अंगूठी और एक सोने की चेन निकालकर उन्हें दे दिया। बदमाशों ने कागज में लपेटकर उन्हें लौटाने के बहाने गहने बदल लिए। इसके बाद उन्हें नकली गहने देकर फरार हो गए। कुछ देर बाद गहने लुट जाने का अहसास होने पर उन्होंने कैंट थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

दूसरी वारदात में भी लिया संगीता का नाम
मुस्तरी सिद्दीकी से लूट करने वाले बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए संगीता नाम की महिला का नाम लिया। इससे पहले गीता प्रेस प्रबंधन से जुड़े लालमणि तिवारी की पत्नी के साथ इसी तरह से लूट हुई थी। कथित पुलिस वालों ने उनसे कहा था कि संगीता नाम की महिला के साथ लूट हुई थी, तभी से महिलाओं के गहने पहनकर निकलने पर रोक लगी है। यही बात उन्होंने मुस्तरी सिद्दीकी से भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बाद दुबई जाना था
मुस्तरी सिद्दीकी छोटे बेटे के साथ दुबई में रहती हैं। बकरीद से पहले गोरखपुर आई थीं। दो दिन बाद उन्हें दुबई लौट जाना है। इसी बीच यह वारदात हो गई। घटना की सूचना पर बड़े बेटे परवेज और कई रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed