{"_id":"571b97724f1c1b0f6c8b475f","slug":"roadways-income-increases","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैवलरों पर कार्रवाई से बढ़ी रोडवेज की आय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैवलरों पर कार्रवाई से बढ़ी रोडवेज की आय
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 23 Apr 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग द्वारा टेंपो ट्रैवलरों पर की गई कार्रवाई का असर रोडवेज की आय पर पड़ा है। एक सप्ताह में रोडवेज की आय लगभग 40 प्रतिशत बढ़ गई है। एआरएम महेश चंद्र ने इसकी रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक और प्रबंध निदेशक को भी भेजी है।
रेलवे बस स्टैंड से हर रोज 22 एसी बसें लखनऊ, कानपुर और दिल्ली रूट पर चलती हैं। एक सप्ताह पूर्व इन बसों की आय केवल 65 प्रतिशत ही आ रही थी। इसका मुख्य कारण रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी से टेंपो ट्रैवलरों का संचालन था। ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र ने 33 टेंपो ट्रैवलरों को चिह्नित कर इसकी रिपोर्ट आरटीओ, एसएसपी और डीएम को भेजी थी, जिसके बाद परिवहन विभाग ने पुलिस यार्ड, सहजनवां, रामगढ़ताल पुलिस चौकी पर टेंपो ट्रैवलरों को पकड़कर सीज कर दिया।
इस कार्रवाई से रोडवेज की आय बढ़ गई। जिन एसी बसों की आय केवल 65 प्रतिशत आ रही थी, एकाएक उनकी आय 100 प्रतिशत हो गई। वहीं रोडवेज की साधारण बसों की आय में भी बीस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
ट्रैवलरों पर कार्रवाई के चलते रोडवेज की आय में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। यह रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को भी भेज दी गई है।
- महेश चंद्र, एआरएम गोरखपुर डिपो