फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   roadways income increases

ट्रैवलरों पर कार्रवाई से बढ़ी रोडवेज की आय 

Sat, 23 Apr 2016 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 23 Apr 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
roadways income increases
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
परिवहन विभाग द्वारा टेंपो ट्रैवलरों पर की गई कार्रवाई का असर रोडवेज की आय पर पड़ा है। एक सप्ताह में रोडवेज की आय लगभग 40 प्रतिशत बढ़ गई है। एआरएम महेश चंद्र ने इसकी रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक और प्रबंध निदेशक को भी भेजी है।
विज्ञापन


रेलवे बस स्टैंड से हर रोज 22 एसी बसें लखनऊ, कानपुर और दिल्ली रूट पर चलती हैं। एक सप्ताह पूर्व इन बसों की आय केवल 65 प्रतिशत ही आ रही थी। इसका मुख्य कारण रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी से टेंपो ट्रैवलरों का संचालन था। ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र ने 33 टेंपो ट्रैवलरों को चिह्नित कर इसकी रिपोर्ट आरटीओ, एसएसपी और डीएम को भेजी थी, जिसके बाद परिवहन विभाग ने पुलिस यार्ड, सहजनवां, रामगढ़ताल पुलिस चौकी पर टेंपो ट्रैवलरों को पकड़कर सीज कर दिया।
विज्ञापन


इस कार्रवाई से रोडवेज की आय बढ़ गई। जिन एसी बसों की आय केवल 65 प्रतिशत आ रही थी, एकाएक उनकी आय 100 प्रतिशत हो गई। वहीं रोडवेज की साधारण बसों की आय में भी बीस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैवलरों पर कार्रवाई के चलते रोडवेज की आय में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। यह रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को भी भेज दी गई है। 
- महेश चंद्र, एआरएम गोरखपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed