फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   roadways bus provide for Magh Mela when 58 passenger occur

माघ मेला: 58 यात्री होने पर रोडवेज देगा बसें

Fri, 05 Feb 2016 09:26 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
roadways bus provide for Magh Mela when 58 passenger occur
इलाहाबाद माघ मेला स्नान के लिए रोडवेज गांवों तक बसों को पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली है। 58 यात्री होने पर रोडवेज प्रशासन गांव में बस भेजेगा। इसके लिए संबंधित गांव के स्नानार्थियों को रोडवेज अधिकारियों को जानकारी देनी होगी। गोरखपुर से इलाहाबाद तक श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए रोडवेज कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन


माघ मेले के लिए गोरखपुर रीजन से प्रथम चरण में 302 बसों को लगाया गया है। इसके साथ ही निचलौल के एआरएम परशुराम पांडेय और रेलवे बस स्टैंड के स्टेशन इंचार्ज रामचंद्र दुबे सहित 12 कर्मचारियों की ड्यूटी इलाहाबाद लगाई गई है। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं को बसों का लोकेशन देने में तैनात कर्मचारी मदद करेंगे। राप्तीनगर डिपो के एआरएम आरके मंडल को खजनी, बांसगांव, उरुवा, गोला आदि जगहों पर बसों के प्रबंध की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे की यात्रियों को बस पकड़ने के लिए गोरखपुर न आना पड़े। बड़हलगंज और रहिमापुर धुसी में दो जगह चेक प्वाइंट बनाए गए हैं जहां बसों को रोडवेज कर्मचारी चेक करेंगे।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर बना कंट्रोल रूम

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने रेलवे बस स्टैंड पर कंट्रोल रूम बनाया है। जिसका नंबर 05512200093, कचहरी बस स्टैंड 05512333685 तथा गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र के मोबाइल नंबर 9415049633 पर फोन कर श्रद्धालु बसों की जानकारी ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से रवाना होंगी बसें
इलाहाबाद जाने के लिए रोडवेज प्रशासन आज से बसों को स्टैंड पर लगा देगा। जिससे आठ फरवरी को होने वाले स्नान के लिए श्रद्धालु समय से पहुंच सकें। इसके साथ ही बसों में ज्यादा भीड़ न हो इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने लगातार बसों को लगाया है।

माघ मेले में स्नान के लिए रोडवेज की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाएगी।
- महेश चंद्र, एआरएम गोरखपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed